फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Michael Vaughan's joked on team india.

टीम इंडिया की हार पर माइकल वॉन ने उड़ाया मजाक

Mon, 18 Aug 2014 04:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 18 Aug 2014 04:51 PM IST
विज्ञापन
Michael Vaughan's joked on team india.
सीरीज में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने जिस अंदाज में टेस्ट सीरीज गंवाई है, उससे उसके प्रदर्शन की और आलोचना हो रही है।
विज्ञापन


भारत और इंग्लैंड की मीडिया ने भी टीम इंडिया के समर्पण पर तीखी प्रतिक्रिया दी। इंग्लैंड पहले ही धोनी का मजाक उड़ा चुका है।

हालांकि मेजबान इंग्लैंड की जोरदार जीत की जश्न में जुटे उसकी टीम के एक पूर्व कप्तान ने एक ऐसी हरकत कर दी, जिसके कारण भारत में उनकी खूब आलोचना भी हो रही है।

वॉन ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक

Michael Vaughan's joked on team india.
ओवल में टेस्ट मैच खेल के तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी महज 94 रन पर सिमटने के साथ ही रविवार को ह‌ी खत्म हो गया। इस तरह से इंग्लैंड से यह सीरीज 3-1 से जीत ‌ली।

लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अतिउत्साह में आकर अपनी टीम की जीत के जश्न को थोड़ा फीका कर दिया। वॉन ने मैच खत्म होने के बाद ट्विटर पर टीम इंडिया के समर्पण का मजाक उड़ाते हुए एक सफेद झंडे वाली फोटो पोस्ट कर दी। साथ ही यह ट्वीट कर दिया कि यह टीम इंडिया का नया झंडा है।

उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि इसे भारतीय किकेट के प्रशंसकों ने स्वीकार कर लिया है। आपकी टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच डंकन फ्लेचर को ह‌टाने की मांग

Michael Vaughan's joked on team india.
पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद बीसीसीआई को आड़े हाथों लिया है। वेंगसरकर ने कहा कि बीसीसीआई टेस्ट क्रिकेट को गंभीरता से नहीं ले रही है।

उन्होंने साथ ही इस हार के बाद मुख्य कोच डंकन फ्लेचर सहित सभी कोचिंग स्टाफ को तुरंत हटाने की बात कही है।

उन्होंने कहा, "बीसीसीआई टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता नहीं दे रही है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण यही है कि पांच मैचों की इस सीरीज से पहले देश में किसी तरह की तैयारी नहीं की गई।"

इतना ही नहीं, देश के लिए 116 टेस्ट खेल चुके वेंगसरकर ने संदीप पाटिल की अध्यक्षता वाली चयन समिति की भी आलोचना की है और कहा है कि समिति के पास दूरदर्शिता की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed