फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Michael holding says we need to introspect if cricket is moving in right direction

कोरोना वायरस: आखिर क्यों बोर्ड जल्द ही क्रिकेट शुरू करने को होंगे मजबूर

Fri, 01 May 2020 06:38 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 01 May 2020 06:38 AM IST
विज्ञापन
Michael holding says we need to introspect if cricket is moving in right direction
माइकल होल्डिंग - फोटो : ट्विटर

वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने कहा है कि प्रत्येक संभावित डॉलर कमाने की कवायद में जरूरत से ज्यादा क्रिकेट हो रहा है और कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण मिले ब्रेक का इस्तेमाल इस आत्मविश्लेषण के लिए किया जाना चाहिए कि खेल सही दिशा में आगे जा रहा है या नहीं। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने 66 साल के होल्डिंग का निजी तौर पर मानना है कि खेल के अत्यधिक व्यावसायीकरण के बीच कुछ समय का ब्रेक जरूरी था।

विज्ञापन


ब्रेक जरूरी था, लेकिन...
होल्डिंग ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘इस ब्रेक का इस्तेमाल खेल पर गौर करने के लिए करें, यह देखने के लिए कि प्रशासकों, खिलाड़ियों के साथ क्या हो रहा है और सोचिए क्या हम सही दिशा में आगे जा रहे हैं? हमारे खेल के साथ क्या सब कुछ सही है? निजी तौर पर मुझे ऐसा लगता है।’ उन्होंने कहा, ‘हर व्यक्ति हर संभावित डॉलर कमाने की कोशिश में जुटा है। लेकिन क्या हम थोड़ी देर रुक सकते हैं और बैठकर देख सकते हैं कि क्या सब कुछ ठीक है? काफी क्रिकेट खेला जा रहा है।’
विज्ञापन


आईपीएल और टी-20 वर्ल्ड कप संकट
कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में खेल प्रतियोगिताएं ठप्प पड़ी हैं और अधिकतर प्रतियोगिताओं को स्थगित या रद्द कर दिया गया है। बेहद लोकप्रिय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है। इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup) पर भी संशय के बादल छाए हैं। इस घातक बीमारी के कारण दुनिया भर में लगभग दो लाख 18 हजार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि भारत में एक हजार से अधिक लोगों की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए मजबूर होंगे क्रिकेट बोर्ड
होल्डिंग ने कहा कि कभी ना कभी प्रशासकों को क्रिकेट दोबारा शुरू करने का फैसला करना होगा और अगर जरूरी हुआ तो खाली स्टेडियम में। उन्होंने कहा, ‘काफी प्रशासकों को पता चल गया है कि प्रसारणकर्ताओं की संतुष्टि के लिए उन्हें खेल का कोई ना कोई प्रारूप शुरू करना होगा। लेकिन प्रसारणकर्ताओं को अगर वह चीज नहीं मिलेगी जिसके लिए वह भुगतान कर रहे हैं तो वे अपना पैसा वापस मांगेंगे।’ होल्डिंग ने कहा, ‘इसलिए उन्हें खाली स्टेडियम में क्रिकेट खेलने का प्रयास करना होगा या जिस भी प्रारूप में खेलने का मौका मिले उसे खेलना होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed