{"_id":"8fe969ec-88af-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"michael-clarkes-australia-the-worst-to-tour-india-dilip-vengsarkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व भारतीय कप्तान ने खोली क्लार्क सेना की पोल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूर्व भारतीय कप्तान ने खोली क्लार्क सेना की पोल
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 09 Mar 2013 05:20 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि भारत दौरे पर अब तक आने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीमों में माइकल क्लार्क की टीम सबसे कमजोर है। वेंगसरकर ने कहा कि मौजूदा दौरे में माइकल क्लार्क की अगुवाई वाली टीम ने दो टेस्ट मैचों में जिस तरह का खेल दिखाया है वह काफी निम्न स्तर का है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्य चयनकर्ता रह चुके वेंगसरकर ने कहा, दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में चौथे दिन जिस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम 131 पर चित हो गई उससे अनायास ही सबके मन में यह सवाल कौंधता है कि क्या भारत के दौरे पर आने वाली यह सबसे कमजोर ऑस्ट्रेलियाई टीम है।'
विज्ञापन
पूर्व कप्तान ने कहा, 'क्लार्क की टीम ने पहले दो टेस्ट मैच में मेजबान भारत के सामने घुटने टेक दिए जिससे भारतीय टीम को बेहद आसान जीत मिली और वह चार मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे हो गई। हालांकि भारत के लिए यह फील गुड पैक्टर है क्योंकि उसे लगातार दो जीत मिली है।'
विज्ञापन
वेंगसरकर ने कहा, लेकिन मोहाली में ऑस्ट्रेलियाई टीम को अनुकूल पिच मिल सकती है और वे भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। हालांकि खराब प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम से यह उम्मीद लगानी मुश्किल है लेकिन क्रिकेट में किसी भी संभावना को नकारा नहीं जा सकता है।'