{"_id":"05c169ee-9ada-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"michael-clarke-recovers-from-gastroenteritis","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लार्क को अस्पताल से मिली छुट्टी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्लार्क को अस्पताल से मिली छुट्टी
सिडनी/एजेंसी
Updated Mon, 01 Apr 2013 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पेट की परेशानी के कारण रविवार रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
इससे पहले पीठ में दर्द के कारण क्लार्क भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछले महीने समाप्त हुए टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच से पहले ही स्वदेश लौट गए थे।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी कर कहा, ‘क्लार्क को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वह फिलहाल अपने घर पर हैं।’
रिपोर्ट के अनुसार, क्लार्क को पीठ की चोट से उबरने के लिए दस हफ्तों का समय लगेगा, जिसके कारण वह तीन अप्रैल से शुरू होने जा रहे आईपीएल में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हालांकि उनके चैंपियंस लीग और एशेज सीरीज में हिस्सा लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन