{"_id":"a5c31ab4-83ce-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"michael-clarke-fifth-time-missed-test-century","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनचाहे रिकॉर्ड की ओर बढ़े कंगारु कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अनचाहे रिकॉर्ड की ओर बढ़े कंगारु कप्तान
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 03 Mar 2013 01:46 PM IST
विज्ञापन
हैदराबाद में हो रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट में माइकल क्लार्क शतक के करीब पहुंचकर आउट होने वाले खिलाड़ियों की सूची में और ऊपर चढ़ गए है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में क्लार्क 91 रनों पर आउट हुए। टेस्ट मैचों में क्लार्क के लिए यह 5वां मौका है जब वे 90 या इससे ज्यादा का स्कोर करने के बाद आउट हुए हैं। उल्लेखनीय है कि हैदराबाद टेस्ट में भारत के रविंद्र जडेजा ने माइकल क्लार्क को 91 रनों पर बोल्ड किया था।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट मैचों में 90 या इससे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में स्लेटर माइकल (9 बार) सबसे आगे हैं। क्लार्क 5वें नंबर पर आ गए हैं। इसके अलावा स्टीव वॉ 8, मैथ्यू हेडन 7 और रिकी पोंटिंग 6 बार 90 से ज्यादा रन बनाकर आउट हो चुके हैं।
विज्ञापन
हालांकि टेस्ट मैचों में भारत के सचिन तेंदुलकर सबसे ज्यादा 10 और राहुल द्रविड़ नौ बार शतक के करीब पहुंचकर इससे चूक चुके हैं।