{"_id":"d3f1effe-5e45-11e2-94f6-d4ae52bc57c2","slug":"michael-clarke-and-david-warner-return-to-australia-odi-squad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम में लौटे क्लार्क","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम में लौटे क्लार्क
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Mon, 14 Jan 2013 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के खिलाफ जारी पांच मैचों की वन-डे सीरीज के तीसरे और चौथे मैच के लिए नियमित कप्तान माइकल क्लार्क, डेविड वार्नर और मैथ्यू वेड ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हो गए हैं। तीनों को सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए आराम दिया गया था जिसके पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 107 रन से जीत मिली तो दूसरे में उसे आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ऑलराउंडर मोएसिस हेनरिक्स भी टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। इस बीच आरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, आलराउंड स्टीव स्मिथ और तेज गेंदबाज बेन कटिंग को टीम से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विकेटकीपर ब्रैड हैडिन भी हैमस्ट्रिंग के कारण बाहर हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप किया था।
विज्ञापन