फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   michael clarke admits india outplayed us in every aspect of game

'धोनी सेना ने बजा दी हमारी बैंड'

Tue, 05 Mar 2013 03:19 PM IST
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 05 Mar 2013 03:19 PM IST
विज्ञापन
michael clarke admits india outplayed us in every aspect of game

लगातार दो टेस्ट मैचों में करारी हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ने माना है कि उनकी टीम भारत के सामने कहीं नहीं टिक पा रही है।

विज्ञापन


हैदराबाद टेस्ट के बाद क्लार्क ने कहा, 'इस मैच में भारतीयों ने जबरदस्त खेल दिखाया उन्होंने हमें खेल के हर क्षेत्र में मात दी। हमें सीरीज में वापसी के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है।'
विज्ञापन


क्लार्क ने कहा, 'हमारे बल्लेबाजों ने अब तक पूरी तरह निराश किया है। उन्होंने इतने रन नहीं बनाए कि हम भारतीयों को अच्छी चुनौती दे पाएं। इसके लिए कोई बहाना नहीं बनाया जा सकता। बल्लेबाजों की इस नाकामी के लिए कोई बहाना नहीं चलेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि सीरीज के चारों मैचों के बीच लंबा समय नहीं है हमें लगातार मैच खेलने हैं ऐसे में हमारे पास इस बात का बिल्कुल समय नहीं है कि हम आराम से अपनी कमियों पर विचार करें और उनमें सुधार की सोंचें।

अगर इस सीरीज में थोड़ी सम्मानजनक स्थिति पर आते हुए बराबरी भी हासिल करनी है तो हमें न केवल कड़ी मेहनत करनी होगी बल्कि बहुत तेजी के साथ अपनी कमियों से उबरना होगा। सीरीज का तीसरा मैच 14 मार्च से मोहाली और अंतिम मैच दिल्ली में खेला जाएगा।

मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed