फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians vs Gujarat Giants Women IPL Dream11 Playing XI Prediction Captain Vice-Captain Player List News

MI vs GG Playing 11: हरमनप्रीत की मुंबई का मुकाबला मूनी की गुजरात से, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Sat, 04 Mar 2023 04:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 04:28 PM IST
सार

Gujarat Giants vs Mumbai Indians Women’s IPL Playing 11 Prediction: हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम में बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों की भरमार है। ऐसे में मुंबई की टीम ऑलराउंडर खिलाड़ियों के दम पर मैच जीतना चाहेगी। वहीं, गुजरात की टीम बल्लेबाजों के दम पर मैच जीतना चाहेगी।

विज्ञापन
Mumbai Indians vs Gujarat Giants Women IPL Dream11 Playing XI Prediction Captain Vice-Captain Player List News
गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच है। इस लीग का यह पहला मुकाबला है और कई मायनों में खास है। ऐसे में दोनों टीमें टूर्नामेंट का पहला मुकाबला जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराना चाहेंगी। दोनों टीमें पहली बार मैदान पर होंगी। ऐसे में दोनों टीमों की कप्तान और कोच के सामने पहली चुनौती सही प्लेइंग 11 चुनने की होगी। 
विज्ञापन


गुजरात और मुंबई दोनों ही टीमों ने अब तक कोई मैच नहीं खेला है। ऐसे में किसी भी टीम को कमजोर या मजबूत कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि, कागजों पर मुंबई की टीम ज्यादा संतुलित नजर आती है, क्योंकि मुंबई की टीम में शामिल अधिकतर खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित किया है। वहीं, गुजरात की टीम विदेशी खिलाड़ियों के भरोसे है। 
विज्ञापन


गुजरात की टीम में सब्बिनेनी मेघना, हरलीन देओल और स्नेह राणा बड़े भारतीय नाम हैं। हालांकि, इन तीनों ही खिलाड़ियों ने भारत के लिए निरंतरता के साथ प्रदर्शन नहीं किया है। ऐसे में गुजरात के सामने भी सही प्लेइंग 11 चुनना बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में ऑलराउंडर्स की भरमार
मुंबई इंडियंस की टीम ऑलराउंडर खिलाड़ियों की भरमार है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमाल करने वाली ऑलराउंडर खिलाड़ियों के साथ ही मुंबई ने घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाली ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर भी दांव लगाया था। अब यह टीम आसानी से प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकती है और जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। कप्तान हरमनप्रीत के पास भी गेंदबाजी के कई विकल्प होंगे, जो बल्ले के साथ भी कमाल कर सकते हैं। हालांति, चौथे विदेश खिलाड़ी का चयन मुंबई के लिए मुश्किल होगा। इस स्थान के लिए ऑलराउंडर चोल ट्रायन, हीदर ग्राहम और तेज गेंदबाज इसी वॉन्ग दावेदार हैं। 

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के भरोसे गुजरात
गुजरात की टीम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑस्ट्रेलिया और घरेलू टूर्नामेंट में रेलवे के लिए खेलने वाली खिलाड़ियों की भरमार है। कागज पर गुजरात की बल्लेबाजी बेहद मजबूत नजर आती है। ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 विश्व कप फाइनल में कमाल करने वाली बेथ मूनी टीम की कप्तान हैं। वहीं, सब्बिनेनी मेघना, एश्ले गार्डनर और हरलीन देओल बल्लेबाजी को मजबूती देती हैं। अंत में तेजी से रन बनाने के लिए इस टीम में किम ग्राथ और सदरलैंड भी हैं। हालांकि, गेंदबाजी इस टीम की कमजोर कड़ी है। मानसी जोशी और तनुजा कंवर जैसी खिलाड़ियों के लिए रन रोकना बड़ी चुनौती होगी।

स्नेह राणा और दयालन हेमलता की जोड़ी इस टीम की स्पिन गेंदबाजी को मजबूती प्रदान करती है, लेकिन गुजरात के पास कोई भारतीय तेज गेंदबाज नहीं है, जो अपने दम पर मैच जिता सके। अंडर-19 टीम की खिलाड़ी मौका मिलने पर यह काम कर सकती हैं, लेकिन बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना उनके लिए आसान नहीं होगा। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

गुजरातः बेथ मूनी (कप्तान, विकेटकीपर), सब्बिनेनी मेघना, हरलीन देओल, ऐश गार्डनर, डी हेमलता, किम गर्थ, एनाबेल सदरलैंड, स्नेह राणा, हर्ले गाला/अश्वनी कुमारी, मानसी जोशी/मोनिका पटेल, तनुजा कंवर।

मुंबईः यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हीली मैथ्यूज, नेट शिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), धारा गुज्जर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, जितिमनी कलिता, इस्सी वोंग, सोनम यादव/सायका इशाक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed