फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs RR and DC vs GT Photo story Ritika Sajdeh sad reaction on Rohit Sharma Wicket buttler took catch of pollard

फोटोज में IPL डबल हेडर का रोमांच: रोहित के आउट होने पर मायूस हुईं पत्नी रितिका, तिलक वर्मा के छक्के से कैमरामैन घायल

Sun, 03 Apr 2022 08:49 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 03 Apr 2022 08:49 AM IST
सार

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की टीम को लगातार दूसरा मैच गंवाना पड़ा है। पहले मैच में दिल्ली से हारने वाली मुंबई को दूसरे मैच में राजस्थान ने हराया है। 

विज्ञापन
MI vs RR and DC vs GT Photo story Ritika Sajdeh sad reaction on Rohit Sharma Wicket buttler took catch of pollard
आईपीएल 2022 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में शनिवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने थी, तो दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। पहले मैच में राजस्थान ने मुंबई को और दूसरे मैच में गुजरात ने दिल्ली को शिकस्त दी। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मुंबई की टीम 170 रन ही बना पाई और यह मैच 23 रन से हार गई। वहीं, दूसरे मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली की टीम 157 रन ही बना सकी। इन दोनों मैचों में कई रोमांचक पल देखने को मिले। जोस बटलर के शानदार डाइविंग कैच से लेकर हार्दिक पांड्या के टिम सीफर्ट को घूरने तक आइए हम आपको शनिवार को आईपीएल डबल हेडर की पूरी कहानी फोटो के जरिये बता रहे हैं...
विज्ञापन

MI vs RR and DC vs GT Photo story Ritika Sajdeh sad reaction on Rohit Sharma Wicket buttler took catch of pollard
रितिका सजदेह - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भी यह मैच देखने पहुंची थीं। हालांकि, रोहित इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। वो सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित के आउट होने पर रितिका बहुत मायूस नजर आईं। उनके साथ बेटी समायरा भी मौजूद थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

MI vs RR and DC vs GT Photo story Ritika Sajdeh sad reaction on Rohit Sharma Wicket buttler took catch of pollard
कीरोन पोलार्ड - फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में मुंबई के बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड के हाथ से बल्ला भी छूट गया। उन्होंने इस मैच में बहुत ही धीमी पारी खेली और अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। पोलार्ड ने इस मैच में 24 गेंद में 22 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और एक छक्का शामिल था। 
विज्ञापन

MI vs RR and DC vs GT Photo story Ritika Sajdeh sad reaction on Rohit Sharma Wicket buttler took catch of pollard
जोश बटलर - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के बल्लेबाज जोस बटलर ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और एक बेहतरीन कैच भी पकड़ा। बटलर ने इस मैच में कुल दो कैच पकड़े। उन्होंने डेनियल सैम्स और मैच की आखिरी गेंद पर कीरोन पोलार्ड को भी पवेलियन भेजा। 

MI vs RR and DC vs GT Photo story Ritika Sajdeh sad reaction on Rohit Sharma Wicket buttler took catch of pollard
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
युजवेन्द्र चहल ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट झटके। इस दौरान उनके पास हैट्रिक लेने का भी मौका था, लेकिन करुण नायर ने कैच छोड़ दिया। ईशान किशन और तिलक वर्मा की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई मैच में वापस आ चुकी थी, लेकिन चहल ने दो विकेट लेकर मैच पलट दिया। 

MI vs RR and DC vs GT Photo story Ritika Sajdeh sad reaction on Rohit Sharma Wicket buttler took catch of pollard
ईशान किशन और तिलक वर्मा - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के लिए ईशान किशन ने 54 और तिलक वर्मा 61 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 81 रन की साझेदारी हुई। इन दोनों ने मुंबई को मैच में वापस ला दिया था, लेकिन किशन के आउट होते ही पूरी टीम धराशायी हो गई और लगातार दूसरा मैच हार गई। 

MI vs RR and DC vs GT Photo story Ritika Sajdeh sad reaction on Rohit Sharma Wicket buttler took catch of pollard
जोश बटलर - फोटो : IPL/BCCI
जोस बटलर ने आईपीएल 2022 का पहला शतक लगाया। यह उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक रहा। उन्होंने 68 गेंद में 100 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और पांच छक्के शामिल थे। बटलर ने पारी की शुरुआत की थी और 19वें ओवर में शतक लगाने के बाद आउट हुए।

MI vs RR and DC vs GT Photo story Ritika Sajdeh sad reaction on Rohit Sharma Wicket buttler took catch of pollard
जोश बटलर और संजू सैमसन - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के लिए जोस बटलर ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की और पहले कप्तान सैमसन फिर शिमरोन हेटमायर के साथ दो अर्धशतकीय साझेदारियां की। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाया। वहीं सैमसन ने 30 और हेटमेयर ने 14 गेंद में 35 रन बनाए।

MI vs RR and DC vs GT Photo story Ritika Sajdeh sad reaction on Rohit Sharma Wicket buttler took catch of pollard
जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया। राजस्थान की पारी के 19वें ओवर में उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए और दो सेट बल्लेबाजों को आउट किया। पिछले मैच में महंगे साबित होने वाले किशन ने शानदार वापसी की। 

MI vs RR and DC vs GT Photo story Ritika Sajdeh sad reaction on Rohit Sharma Wicket buttler took catch of pollard
कैमरामैन को लगी गेंद - फोटो : IPL/BCCI
तिलक वर्मा बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान मुंबई इंडियंस टीम की पारी के 12वें ओवर में तिलक ने रियान पराग की गेंद पर शानदार छक्का लगाया, जो सीधे कैमरामैन को जाकर लगी। गेंद सीधे उनके कंधे पर जाकर लगी। हालांकि, उस कैमरामैन को ज्यादा चोट नहीं आई और अगली गेंद के लिए अपने काम पर तुरंत वापस लौट आए।

MI vs RR and DC vs GT Photo story Ritika Sajdeh sad reaction on Rohit Sharma Wicket buttler took catch of pollard
टॉस के दौरान दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत और गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
दूसरे मैच में टॉस के दौरान दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत और गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या हंसी मजाक करते नजर आए। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। हार्दिक पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वहीं, पंत भारतीय टीम में रेगुलर प्लेयर हैं।

MI vs RR and DC vs GT Photo story Ritika Sajdeh sad reaction on Rohit Sharma Wicket buttler took catch of pollard
मैथ्यू वेड को आउट करने के बाद जश्न मनाती दिल्ली की टीम - फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने गुजरात को पारी के पहले ही ओवर में झटका दिया। उन्होंने मैथ्यू वेड को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वेड एक रन बना सके।

MI vs RR and DC vs GT Photo story Ritika Sajdeh sad reaction on Rohit Sharma Wicket buttler took catch of pollard
विजय शंकर (दाएं) को आउट करने के बाद जश्न मनाते कुलदीप यादव - फोटो : IPL/BCCI
पावरप्ले समाप्त होते ही दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को (सातवां ओवर) गेंद थमाई। इस ओवर की पहली ही गेंद पर कुलदीप ने विजय शंकर को क्लीन बोल्ड किया। विजय शंकर की बेहद धीमी पारी खेली। वह 20 गेंदों पर 13 रन बना सके। शंकर ने शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों पर 42 रन की साझेदारी निभाई। 

MI vs RR and DC vs GT Photo story Ritika Sajdeh sad reaction on Rohit Sharma Wicket buttler took catch of pollard
हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI
कप्तान हार्दिक पांड्या ने शुभमन गिल के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों पर 65 रन की साझेदारी निभाई और गुजरात के स्कोर को 100 के पार ले गए। गुजरात की पारी के 14वें ओवर में 109 के स्कोर पर गुजरात टाइटंस को तीसरा झटका लगा। कप्तान हार्दिक पांड्या 27 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए। इसमें चार चौके शामिल हैं। उन्हें खलील अहमद ने रोवमन पॉवेल के हाथों कैच कराया।

MI vs RR and DC vs GT Photo story Ritika Sajdeh sad reaction on Rohit Sharma Wicket buttler took catch of pollard
शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभमन गिल ने आईपीएल करियर का 11वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 32 गेंदों पर फिफ्टी लगाई। अर्धशतक लगाने के बाद शुभमन और तेजी से बल्लेबाजी करने लगे। उन्होंने 46 गेंदों पर छह चौके और चार छक्कों की मदद से 84 रन की पारी खेली। शुभमन को खलील अहमद ने पवेलियन भेजा।

खलील अहमद

MI vs RR and DC vs GT Photo story Ritika Sajdeh sad reaction on Rohit Sharma Wicket buttler took catch of pollard
लोकी फर्ग्यूसन - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के लोकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। उन्होंने दो बार एक ही ओवर में दो-दो विकेट चटकाए। उनको इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया। दिल्ली की पारी के पांचवें ओवर में फर्ग्यूसन ने पृथ्वी शॉ और मंदीप सिंह को पवेलियन भेजा था। इसके बाद 15वें ओवर में उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत और अक्षर पटेल को आउट किया। इससे दिल्ली की टीम उबर नहीं सकी।

MI vs RR and DC vs GT Photo story Ritika Sajdeh sad reaction on Rohit Sharma Wicket buttler took catch of pollard
ऋषभ पंत बल्लेबाजी करते हुए - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए। वे 29 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में पंत ने सात चौके लगाए।

MI vs RR and DC vs GT Photo story Ritika Sajdeh sad reaction on Rohit Sharma Wicket buttler took catch of pollard
ललित को रन आउट करते विजय शंकर - फोटो : IPL/BCCI
इन-फॉर्म बल्लेबाज ललित यादव 22 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अभिनव मनोहर और विजय शंकर ने मिलकर रन आउट किया। रन आउट के दौरान भी ड्रामा देखने को मिला। थ्रो मिलने के बाद विजय शंकर का पैर विकेट पर लगा और एक गिल्ली गिर गई। इसके बाद विजय ने बॉल कलेक्ट कर दूसरी गिल्ली भी गिरा दी। नियम के तहत ललित यादव आउट हु

MI vs RR and DC vs GT Photo story Ritika Sajdeh sad reaction on Rohit Sharma Wicket buttler took catch of pollard
दिल्ली के सीफर्ट को आउट करने के बाद जश्न मनाती गुजरात की टीम - फोटो : IPL/BCCI
इस तरह गुजरात ने सीजन में लगातार दूसरा मैच जीता। गुजरात की टीम इस सीजन में सिर्फ दूसरी टीम है, जिसने लक्ष्य को सफलतापूर्वक डिफेंड किया है। उनसे पहले राजस्थान रॉयल्स लगातार दो मैचों में टारगेट डिफेंड कर चुके हैं। इस जीत से गुजरात की टीम प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान और कोलकाता के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। उसके दो मैचों में चार अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed