{"_id":"67f25d2241687459c805db19","slug":"mi-vs-rcb-ipl-2025-20th-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2025-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs RCB Playing 11: लय हासिल करने उतरेंगी मुंबई और बेंगलुरु की टीमें, रोहित-कोहली और बुमराह पर रहेंगी नजरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs RCB Playing 11: लय हासिल करने उतरेंगी मुंबई और बेंगलुरु की टीमें, रोहित-कोहली और बुमराह पर रहेंगी नजरें
Mon, 07 Apr 2025 04:33 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 07 Apr 2025 04:33 PM IST
सार
रोहित घुटने में चोट के कारण लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। उनके अलावा मध्यक्रम से बल्लेबाज तिलक वर्मा अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए हैं। यह देखना होगा कि रोहित आरसीबी के खिलाफ मैच के लिए फिट हो पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन
आरसीबी बनाम मुंबई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2025 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच सोमवार को खेला जाएगा। वानखेड़े में खेले जाने वाले इस मैच में मुंबई के सामने आरसीबी के गेंदबाजों की चुनौती होगी। दोनों टीमें जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के बल्लेबाज नहीं कर सके प्रभवित
पांच बार के चैंपियन मुंबई को अभी तक चार मैच में से तीन में पराजय का सामना करना पड़ा है। उसके बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं तथा अभी तक उसकी तरफ से सूर्यकुमार यादव और रेयान रिकेल्टन ही अर्धशतक लगा पाए हैं। यह आईपीएल में प्रति बल्लेबाज अर्धशतक लगाने के मामले में सबसे कम है। मुंबई के बल्लेबाजी में संघर्ष के केंद्र में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं जो अभी तक कुछ खास योगदान नहीं दे पाए हैं।

मुंबई बनाम आरसीबी
- फोटो : ANI
रोहित पर रहेगी निगाह
रोहित घुटने में चोट के कारण लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। उनके अलावा मध्यक्रम से बल्लेबाज तिलक वर्मा अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए हैं। यह देखना होगा कि रोहित आरसीबी के खिलाफ मैच के लिए फिट हो पाते हैं या नहीं लेकिन मुंबई को जल्द से जल्द अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा।
मुंबई की बल्लेबाजी अभी तक सूर्यकुमार पर निर्भर रही है जिन्होंने चार मैच में 177 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार ने लखनऊ के खिलाफ अर्धशतक जमा कर अपनी टीम की उम्मीद जगा दी थी लेकिन तिलक वर्मा तेजी से रन नहीं बना पाए जिससे मुंबई को हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ कप्तान हार्दिक पांड्या के पांच विकेट के बावजूद मुंबई के गेंदबाज रन प्रवाह नहीं रोक पाए थे और इसके बाद उसके बल्लेबाज लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रहे।

बुमराह की वापसी
मुंबई इंडियंस के लिए यह अच्छी खबर है कि उसे प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले टीम से जुड़ गए हैं और इस मैच में खेलते नजर आएंगे। मुंबई ने अभी तक अपनी एकमात्र जीत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े में हासिल की थी और उसके खिलाड़ी इस मैच से प्रेरणा लेने की कोशिश करेंगे।

विराट से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
जहां तक आरसीबी का सवाल है तो उसकी टीम मुंबई की बल्लेबाजी की कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। टीम को अपने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो केकेआर के खिलाफ 59 रन बनाने के बाद अपेक्षित योगदान नहीं दे पाए हैं। आरसीबी के पास बड़ा स्कोर बनाने के लिए कुशल बल्लेबाज हैं। फिल सॉल्ट और देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाज उसे आक्रामकता प्रदान करते हैं जबकि कप्तान रजत पाटीदार भी बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं। ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड ने आखिरी ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की है जो टीम के लिए अच्छा संकेत है।

आरसीबी का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत
आरसीबी के पास जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार के रूप में मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण है लेकिन उसके स्पिनर अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। आरसीबी अंक तालिका में अभी तीसरे स्थान पर है और उसकी टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में मिली हार से वापसी करने के लिए बेताब होगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट। इम्पैक्ट प्लेयर: तिलक वर्मा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल। इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा।

आइए जानते हैं मुंबई और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...
मुंबई और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
मुंबई और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 07 अप्रैल यानी सोमवार को खेला जाएगा।
मुंबई और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
मुंबई और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
मुंबई और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।
मुंबई और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
मुंबई और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।
मुंबई और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
मुंबई और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।