फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs LSG: Nicholas Pooran statement on Rishabh Pant car accident, said- Its good we are playing together IPL

MI vs LSG: पंत की कार दुर्घटना वाले हादसे पर निकोलस पूरन का बयान, कहा- अच्छी बात है कि ऋषभ और मैं साथ खेल रहे

Sun, 27 Apr 2025 12:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 27 Apr 2025 12:13 PM IST
सार

पूरन और पंत क्रिकेट जगत में उन बल्लेबाजों की श्रेणी में आते हैं जो इच्छानुसार शॉट लगाकर प्रशंसकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आईपीएल के इस संस्करण में पूरन ने तो शानादर बल्लेबाजी की है, लेकिन 27 करोड़ के पंत कुछ खास नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन
MI vs LSG: Nicholas Pooran statement on Rishabh Pant car accident, said- Its good we are playing together IPL
ऋषभ पंत-निकोलस पूरन - फोटो : @LucknowIPL-X (Screengrab)

विस्तार

आईपीएल 2025 में रविवार को मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगा। दोनों ही टीमों के 10-10 अंक हैं और आज जीत से प्लेऑफ की उम्मीदें मजबूत हो जाएंगी। इस मैच से पहले लखनऊ के बल्लेबाज निकोलस पूरन का बयान सामने आया है। उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत की कार दुर्घटना वाले हादसे पर दुख जताया और कहा कि शुक्र है कि अब पंत ठीक हैं। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि अब वह और पंत दोनों साथ खेल रहे हैं।
विज्ञापन

पूरन और पंत क्रिकेट जगत में उन बल्लेबाजों की श्रेणी में आते हैं जो इच्छानुसार शॉट लगाकर प्रशंसकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आईपीएल के इस संस्करण में पूरन ने तो शानादर बल्लेबाजी की है, लेकिन 27 करोड़ के पंत कुछ खास नहीं कर पाए हैं। हालांकि, दोनों के बीच एक बात समान है, वह यह है कि ये दोनों अपनी इच्छाशक्ति की बदौलत जानलेवा दुर्घटनाओं से उबरकर उम्मीद से कहीं पहले मैदान पर वापस लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी 2015 में 19 साल के पूरन को सेंट मैरीज त्रिनिदाद में एक जानलेवा कार दुर्घटना का सामना करना पड़ा था। वह काफी समय तक व्हीलचेयर पर रहे और उनके घुटनों और टखने की कई सर्जरी हुईं। दिसंबर 2022 में पंत एक भयानक कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे जब वह दिल्ली से रुड़की घर वापस जा रहे थे। कैरेबियाई देश के नंबर एक टी20 बल्लेबाज ने पूरन ने कहा, 'घटना से पहले भी हमारे (उनके और पंत के) बीच अच्छे संबंध थे। हम हमेशा जुड़े रहते हैं। हम हमेशा बातचीत करते हैं, जब भी संभव हो मिलते हैं। चाहे वह वेस्टइंडीज में हो या मैं यहां हूं।'
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'दुर्घटनाएं हमारे क्रिकेट सफर में दुर्भाग्यपूर्ण थीं, लेकिन अच्छी बात यह है कि हम आज यहां क्रिकेट खेल रहे हैं। और यह एक अद्भुत अहसास है। लेकिन हां, हम अपने अनुभव साझा करते हैं। हम एक-दूसरे की यथासंभव मदद करने की कोशिश करते हैं।' पूरन अब लखनऊ की टीम के साथ कुछ सत्र खेल चुके हैं और उन्हें लगता है कि टीम के मालिक संजीव गोयनका काफी मददगार रहे हैं। पूरन ने अब तक इस सीजन नौ मैचों की नौ पारियों में 47.12 की औसत और 204.89 के स्ट्राइक रेट से 377 रन बनाए हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed