फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs GT Rohit Sharma surpasses AB de Villiers in hitting most sixes in IPL

MI vs GT: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, एबी डिविलियर्स को छोड़ा पीछे

Fri, 12 May 2023 09:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Fri, 12 May 2023 09:05 PM IST
सार

गुजरात के खिलाफ मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 18 गेंद पर 29 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। रोहित आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

विज्ञापन
MI vs GT Rohit Sharma surpasses AB de Villiers in hitting most sixes in IPL
रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल के 16वें सीजन के 57वें मैच में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने हुईं। वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 18 गेंद पर 29 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। रोहित आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन


रोहित शर्मा के आईपीएल में 251 छक्के हो गए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है। रोहित के 239 मैचों में 252 छक्के हो गए। वहीं, एबी डिविलियर्स ने 184 मैचों में 251 छक्के उड़ाए थे। इस लिस्ट में रोहित शर्मा आगे अब सिर्फ वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल हैं। गेल ने 142 मैचों में 357 छक्के लगाए थे। रोहित उनके इस रिकॉर्ड से काफी दूर हैं।
विज्ञापन

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
बल्लेबाज मैच छक्के
क्रिस गेल 142 357
रोहित शर्मा 239 252
एबी डिविलियर्स 184 251
महेंद्र सिंह धोनी 245 239
विराट कोहली 234 229
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed