{"_id":"645e1dea8f60600a3209b7c0","slug":"mi-vs-gt-ipl-2023-57th-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2023-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs GT Playing-11: गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने से एक जीत दूर, रोहित का फॉर्म और गेंदबाजी मुंबई के लिए समस्या","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs GT Playing-11: गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने से एक जीत दूर, रोहित का फॉर्म और गेंदबाजी मुंबई के लिए समस्या
Fri, 12 May 2023 04:37 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 12 May 2023 04:37 PM IST
सार
MI vs GT Playing 11 Prediction Today Match : पिछले तीन मैचों में विरोधी टीमों ने सपाट विकेट और बल्लेबाजी के अनुकूल हालात का फायदा उठाते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ आठ विकेट पर 214, सात विकेट पर 212 और छह विकेट पर 199 रन बनाए और गुजरात टाइटंस की नजरें भी बड़े स्कोर पर टिकी होंगी।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आत्मविश्वास से भरी मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के महत्वपूर्ण मुकाबले में शुक्रवार को जब अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के सामने होगी, तो दोनों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। आईपीएल के मौजूदा सत्र में पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस पहली बार प्रभावी नजर आ रही है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को अपने पिछले मैच में छह विकेट से हराकर रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। मुंबई ने आरसीबी के 200 रन के लक्ष्य को 17 ओवर के भीतर ही हासिल कर लिया जो दर्शाता है कि टीम का बल्लेबाजी क्रम कितना मजबूत है। हालांकि, टीम ने नेट रन रेट में इजाफा करने के लिए लगातार दूसरे मैच में बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया।

रोहित की फॉर्म में वापसी का इंतजार
टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और पिछली पांच पारियों में दोहरे अंक में भी पहुंचने में नाकाम रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद मुंबई के बल्लेबाजों ने वानखेड़े स्टेडियम में तीन प्रयास में दो बार 200 या इससे अधिक के लक्ष्य को हासिल किया। यहां तक कि पंजाब किंग्स के खिलाफ भी मुंबई ने 215 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट पर 201 रन बनाए थे।

मुंबई के लिए मौजूदा सत्र में सबसे बड़ी चिंता रोहित की फॉर्म नहीं और न ही जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर की अनुपस्थिति है, बल्कि यह मौजूदा टीम की गेंदबाजी है जिसने निराश किया है। टीम के खिलाफ लगातार चार मैच में 200 से अधिक रन बने, जबकि आरसीबी की टीम भी 199 रन बनाने में सफल रही। यहां तक कि पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई ने 215 रन का पीछा करते हुए छह विकेट पर 201 रन बनाए।
पिछले तीन मैचों में विरोधी टीमों ने सपाट विकेट और बल्लेबाजी के अनुकूल हालात का फायदा उठाते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ आठ विकेट पर 214, सात विकेट पर 212 और छह विकेट पर 199 रन बनाए और गुजरात टाइटंस की नजरें भी बड़े स्कोर पर टिकी होंगी।

मुंबई की टीम ने आरसीबी के खिलाफ बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन गुजरात टाइटंस के पास आरसीबी के विपरीत निचले क्रम में फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज हैं। सूर्यकुमार यादव की 35 गेंद में 83 रन की पारी और निहाल वढेरा के दूसरे अर्धशतक से मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के खिलाफ आसान जीत दर्ज की, लेकिन टीम को पता है कि वे शीर्ष पर चल रहे गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोई कोताही नहीं बरत सकते।
सूर्यकुमार की फॉर्म में वापसी मुंबई के लिए सबसे सकारात्मक चीज है, जबकि ईशान किशन, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड और तिलक वर्मा ने भी टीम के लिए उपयोगी पारियां खेली हैं। यह देखना होगा कि वर्मा शुक्रवार को होने वाले मुकाबले के लिए फिट होते हैं या नहीं।

टाइटंस का स्पिन जाल मजबूत
मैच में काफी कुछ इस पर भी निर्भर करेगा कि मुंबई के बल्लेबाज गुजरात के अफगानिस्तान के दो स्पिनरों राशिद खान और नूर अहमद के आठ ओवरों में कैसा प्रदर्शन करते हैं। गुजरात ने 11 में से आठ मुकाबले जीते हैं और प्लेऑफ में जगह बनाने की दहलीज पर खड़ी है।
कप्तान हार्दिक पांड्या और आशीष नेहरा इस साल भी खिलाड़ियों की सफलता के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने में सफल रहे हैं जिससे टीम लगातार दूसरे साल खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उभरी है। गुजरात टाइटंस ने इस साल विरोधी के मैदान पर कोई मैच नहीं गंवाया है और उसे अब तक तीनों हार अहमदाबाद के अपने घरेलू मैदान पर मिली हैं।

शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा की गुजरात की सलामी जोड़ी अच्छी फॉर्म में है और बड़ा स्कोर खड़ा करने का मंच तैयार कर रही है। हार्दिक और डेविड मिलर ने भी बल्ले से प्रभावित किया है, जबकि निचले क्रम में राहुल तेवतिया की मौजूदगी बल्लेबाजी को मजबूत करती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, तिलक वर्मा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरनडॉर्फ।
गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी।