{"_id":"68396b7e9ccfc8d068027c09","slug":"mi-vs-gt-dream11-prediction-ipl-eliminator-mumbai-vs-gujarat-playing-11-captain-vice-captain-live-streaming-2025-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs GT Playing-11: इस सीजन का पहला नॉकआउट, गुजरात को खलेगी बटलर की कमी, मुंबई के तीन अहम खिलाड़ी स्वदेश लौटे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs GT Playing-11: इस सीजन का पहला नॉकआउट, गुजरात को खलेगी बटलर की कमी, मुंबई के तीन अहम खिलाड़ी स्वदेश लौटे
Fri, 30 May 2025 01:55 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 30 May 2025 01:55 PM IST
सार
GT vs MI Dream11 Prediction Today Eliminator Match : एलिमिनेटर में हारने वाली टीम प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी। खराब शुरुआत के बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम 11वीं बार प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही। वहीं, टाइटंस ने पिछले चार सत्र में तीसरी बार प्लेऑफ में जगह बनाई है।
विज्ञापन
हार्दिक और शुभमन गिल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2025 का पहला आधिकारिक नॉकआउट मुकाबला आज मुल्लांपुर में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले में दोनों टीमों को कुछ अहम खिलाड़ियों की कमी खलेगी। हालांकि, गुजरात की टीम के पास स्टार भारतीय खिलाड़ियों की अच्छे खासी फहरिस्त है, लेकिन मुंबई के कई अहम विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देश लौट चुके हैं। यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
शुभमन गिल, रोहित और बुमराह
- फोटो : ANI
भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान और मौजूदा कप्तान आमने-सामने
गुजरात की टीम 2022 की चैंपियन तो मुंबई की टीम पांच बार की चैंपियन है। पिछला दो साल खराब रहने के बाद मुंबई की टीम प्लेऑफ में जगह बना पाई है। इस मैच में भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा और मौजूदा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के बीच भी टक्कर होगी। दोनों ही टीमें खिताब की प्रबल दावेदार हैं, लेकिन रास्ता काफी कठिन रहने वाला है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। आज जीतने वाली टीम एक जून को क्वालिफायर दो में अहमदाबाद में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।

आईपीएल 2025
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई की टीम 11वीं बार तो गुजरात की टीम तीसरी बार प्लेऑफ में
एलिमिनेटर में हारने वाली टीम प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी। खराब शुरुआत के बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम 11वीं बार प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही। वहीं, टाइटंस ने पिछले चार सत्र में तीसरी बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। 2022 के अलावा टीम 2023 में भी फाइनल में पहुंची थी, लेकिन हार गई थी। तब टीम को हार्दिक पांड्या की कप्तानी में सफलता मिली थी, जो कि मौजूदा समय में मुंबई के कप्तान हैं।

हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
गिल और हार्दिक को काफी कुछ साबित करने को
हालांकि, गिल और हार्दिक दोनों को ही काफी कुछ साबित करना है। अगर टाइटंस खिताब जीतता है तो भारत के नव नियुक्त टेस्ट कप्तान गिल की कप्तान के रूप में साख मजबूत होगी। हार्दिक को पिछले साल टीम में वापसी पर हूटिंग का सामना करने के बाद प्रशंसकों का प्यार वापस मिल गया है और आईपीएल ट्रॉफी से वह फ्रेंचाइजी के महान खिलाड़ियों की सूची में अपनी जगह पक्की कर लेंगे। हालांकि, दोनों कप्तान को खिताब की तलाश में अपने सामने मौजूद मुद्दों का हल खोजना होगा।

गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात की टीम ने अपना पिछला दोनों मैच गंवाया
टाइटंस की टीम अधिक चिंतित होगी क्योंकि उसने प्लेऑफ से पहले लय गंवा दी है। टीम ने अपने पिछले दो मैच में हार के दौरान विरोधी टीम को 465 रन बनाने दिए और प्लेऑफ में उसे गेंद से बेहतर प्रदर्शन करना होगा। टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ मोहम्मद सिराज को पावरप्ले में टीम को सफलता दिलानी होगी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान को नई गेंद से संघर्ष करना पड़ा है जिससे टाइटंस की समस्याएं बढ़ गई हैं और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजों पर दबाव बढ़ गया है जो मौजूदा सत्र में 23 विकेट के साथ टीम के लिए तुरुप का पत्ता साबित हुए हैं।

बटलर का साथ छूटा, कौन करेगा उन्हें रिप्लेस?
तेज गेंदबाजी विभाग की कमजोरियों के अलावा स्पिन ऑलराउंडर राशिद खान की प्रभावहीनता ने गेंदबाजी में टीम की मुसीबतों को और बढ़ा दिया है। बल्लेबाजी विभाग में शीर्ष तीन बल्लेबाजों साई सुदर्शन, गिल और जोस बटलर ने टीम को प्लेऑफ में जगह दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बटलर लीग चरण के बाद राष्ट्रीय टीम से जुड़ने के लिए स्वदेश रवाना हो चुके हैं और प्लेऑफ में टीम को उनकी कमी खलेगी।

कुसाल मेंडिस
- फोटो : ANI
बटलर की जगह कुसाल मेंडिस को स्क्वॉड में शामिल किया
बटलर के विकल्प के तौर पर टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज कुसाल मेंडिस को टीम में शामिल किया है, लेकिन देखना होगा कि वह इंग्लैंड के इस स्टार बल्लेबाज की कमी को पूरा कर पाते हैं या नहीं। मेंडिस का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। टाइटंस के मध्यक्रम में मौजूद शाहरूख खान कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे हैं और शेरफेन रदरफोर्ड भी कुछ एक पारियों में ही रन बना सके हैं। ऐसे में मुंबई के खिलाफ टाइटंस की राह आसान नहीं होगी।

मुंबई इंडियंस
- फोटो : ANI
मुंबई को भी विदेशी खिलाड़ियों के जाने से नुकसान
टाइटंस की तरह मुंबई को भी विदेशी खिलाड़ियों के जाने से नुकसान हुआ है। शीर्ष क्रम में रोहित शर्मा के साथ रेयान रिकेल्टन ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका का यह बल्लेबाज अब राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ चुका है। इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स के साथ भी ऐसा ही है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश भी स्वदेश लौट चुके हैं। इंग्लैंड की टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के अलावा रिचर्ड ग्लीसन और चरिथ असलंका को मुंबई ने अपने साथ जोड़ा है।

जॉनी बेयरस्टो पिछले साल पंजाब की टीम का हिस्सा थे
- फोटो : IPL/BCCI
रोहित और बेयरस्टो पारी का आगाज कर सकते हैं
एलिमिनेटर में रोहित के साथ बेयरस्टो पारी का आगाज कर सकते हैं। मध्यक्रम में तिलक वर्मा का खराब प्रदर्शन भी मुंबई के लिए चिंता का सबब है। सूर्यकुमार ने बल्लेबाजी में मुंबई के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और वह मौजूदा सत्र में 640 रन बना चुके हैं। अगर वह विफल रहते हैं तो मुंबई की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के बल्लेबाज जिस रन गति से रन जोड़ रहे हैं वह भी परेशानी का सबब है और हार्दिक को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों की अगुआई में मुंबई के गेंदबाज विरोधी टीम को अधिक परेशान कर रहे हैं।

साई किशोर और हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, सूर्यकुमार यादव, चरिथ असलांका, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह। अश्विनी कुमार/कर्ण शर्मा में से कोई एक इम्पैक्ट प्लेयर हो सकता है।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), कुसाल मेंडिस, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, गेराल्ड कोएत्जी, अरशद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज। प्रसिद्ध कृष्णा इम्पैक्ट प्लेयर हो सकते हैं।

विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल
- फोटो : ANI
आइए जानते हैं मुंबई और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 एलिमिनेटर मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...
मुंबई और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला कब खेला जाएगा?
मुंबई और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला 30 मई यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।
मुंबई और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला कहां खेला जाएगा?
मुंबई और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला कब शुरू होगा?
मुंबई और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 7:00 बजे होगा।
मुंबई और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
मुंबई और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।
मुंबई और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
मुंबई और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।