फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs DC Dream11 Team Prediction: Mumbai vs Delhi Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

MI vs DC Playing 11: प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने उतरेगी मुंबई, दिल्ली की नजरें वापसी पर; संभावित प्लेइंग-11

Wed, 21 May 2025 09:51 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 21 May 2025 09:51 AM IST
सार

MI vs DC Playing 11 Match Prediction: मुंबई ने बेहद खराब शुरुआत के बाद जोरदार वापसी की और अब शीर्ष चार में शामिल है। दिल्ली की शुरुआत काफी अच्छी रही थी लेकिन टीम अपने पिछले छह मैच में सिर्फ एक जीत दर्ज कर पाई है।

विज्ञापन
MI vs DC Dream11 Team Prediction: Mumbai vs Delhi Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
दिल्ली बनाम मुंबई - फोटो : ANI

विस्तार

हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस की नजरें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने पर टिकी होंगी। मुंबई की टीम का सामना बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स से होगा। अगर मुंबई की टीम ये मुकाबला जीतने में सफल रही तो 16 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी क्योंकि दिल्ली इसके बाद अधिकतम 15 अंक ही हासिल कर पाएगी। अब तक गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। चौथे स्थान के लिए मुंबई और दिल्ली के बीच मुकाबला है। 
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार के साथ सोमवार को लखनऊ सुपरजाएंट्स की प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद भी खत्म हो गई। एकमात्र उपलब्ध प्लेऑफ स्थान के लिए अब मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होड़ है। दोनों टीमें बुधवार को जब यहां आमने-सामने होंगी तो दोनों की नजरें इस मुकाबले को जीतकर अपना दावा मजबूत करने पर टिकी होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई ने की शानदार वापसी
मुंबई ने बेहद खराब शुरुआत के बाद जोरदार वापसी की और अब शीर्ष चार में शामिल है। दिल्ली की शुरुआत काफी अच्छी रही थी लेकिन टीम अपने पिछले छह मैच में सिर्फ एक जीत दर्ज कर पाई है। मुंबई इंडियंस (14 अंक) और दिल्ली कैपिटल्स (13 अंक) दोनों के पास प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है लेकिन वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान टीम प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स को आगे बढ़ने के लिए अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने की जरूरत है। दोनों टीमों को अपने आखिरी मुकाबले पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने हैं। मुंबई इंडियंस की फॉर्म और गहराई उनके पक्ष में है। टीम को हालांकि लगभग दो सप्ताह पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ करीबी मैच में हार का सामना करना पड़ा था। लगातार छह जीत के बाद मुंबई को यह हार झेलनी पड़ी थी। जीत के साथ मुंबई की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी लेकिन हार की स्थिति में उनका भाग्य 24 मई को दिल्ली और पंजाब के बीच होने वाले मुकाबले के नतीजे पर निर्भर करेगा। महेला जयवर्धने के मार्गदर्शन में खेल रही टीम हालांकि दिल्ली को हराकर अगर-मगर पर विराम लगाना चाहेगी।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: कोलकाता नहीं, अब इस शहर में खेला जाएगा आईपीएल 2025 का फाइनल, BCCI ने घोषित किया प्लेऑफ का कार्यक्रम
विज्ञापन

मुंबई को तिलक के फॉर्म का इंतजार
मुंबई के सुपरस्टार रोहित शर्मा पर सभी की नजरें होंगी क्योंकि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद यह उनका पहला मैच होगा। यह अनुभवी बल्लेबाज अपनी पूरी ताकत झोंकने और अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए उत्सुक होगा। मुंबई की टीम अपने मौजूदा संयोजन का भी पूरा लाभ उठाना चाहेगी जिसमें रेयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश प्रमुख भूमिकाओं में हैं। प्लेऑफ से पहले ये दोनों दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ने के लिए रवाना होंगे। सूर्यकुमार यादव बल्ले से अपनी बेहतरीन फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे लेकिन मुंबई को तिलक वर्मा के लय हासिल करने की उम्मीद होगी। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज मौजूदा सत्र में प्रभाव छोड़ने में विफल रहा है और पिछले पांच मैच में तीन बार दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच पाया। इस ब्रेक से जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों को जरूरी आराम और थकान से उबरने का मौका मिला होगा।

राहुल को लेनी होगी अतिरिक्त जिम्मेदारी
दिल्ली को गुजरात के खिलाफ पिछले मैच में अपने शीर्ष तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (14 विकेट) की कमी खली जो आईपीएल के बहाल होने पर वापस नहीं लौटे। स्टार्क की गैरमौजूदगी में दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ पिछला मैच 10 विकेट से गंवाया। दिल्ली की टीम लोकेश राहुल (493 रन) के प्रदर्शन पर काफी निर्भर है जिन्होंने गुजरात के खिलाफ शानदार शतक बनाया था। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी की कमजोरियां उजागर हो गईं लेकिन स्टार्क की जगह आए मुस्ताफिजुर रहमान ने शानदार गेंदबाजी की। दिल्ली ने आईपीएल की शुरुआत छह में से पांच मैच जीतकर की थी लेकिन दूसरे हाफ में उसका प्रदर्शन काफी खराब रहा है। कुलदीप यादव (12 विकेट) ने एक छोर से नियंत्रण बनाया है लेकिन कप्तान अक्षर के लिए यह सत्र काफी हद तक निराशाजनक रहा है जिन्होंने अब तक 263 रन बनाने के अलावा सिर्फ पांच विकेट चटकाए हैं।

ये भी पढ़ें: CSK vs RR: बाउंड्री पार कर अरुण जेटली स्टेडियम में नन्हे प्रशंसक से मिलने पहुंचे धोनी, व्यवहार से फिर जीता दिल

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
मुंबई इंडियंसः रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह। 
दिल्ली कैपिटल्सः फाफ डुप्लेसिस, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान। 

आइए जानते हैं मुंबई और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

मुंबई और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
मुंबई और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 21 मई यानी बुधवार को खेला जाएगा।

मुंबई और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
मुंबई और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
मुंबई और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। 

मुंबई और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
मुंबई और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

मुंबई और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
मुंबई और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed