IPL 2025: कोलकाता नहीं, अब इस शहर में खेला जाएगा आईपीएल 2025 का फाइनल, BCCI ने घोषित किया प्लेऑफ का कार्यक्रम
IPL 2025 Final Venue : बीसीसीआई ने शेष मुकाबलों के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा कर दी थी, लेकिन फाइनल और प्लेऑफ के वेन्यू नहीं बताए थे। माना जा रहा था कि कोलकाता ने फाइनल की मेजबानी छीन सकती है और मंगलवार को आधिकारिक तौर पर इस पर मुहर भी लग गई।
Please wait...
विस्तार
बीसीसीआई ने शेष मुकाबलों के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा कर दी थी, लेकिन फाइनल और प्लेऑफ के वेन्यू नहीं बताए थे। माना जा रहा था कि कोलकाता ने फाइनल की मेजबानी छीन सकती है और मंगलवार को आधिकारिक तौर पर इस पर मुहर भी लग गई। बीसीसीआई के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, न्यू चंडीगढ़ का पीसीए स्टेडियम 29 मई को क्वालिफायर-1 और 30 मई को एलिमिनेटर मुकाबले की मेजबानी करेगा।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: लखनऊ सुपर जाएंट्स के बाहर होने के बाद आई संजीव गोयनका की प्रतिक्रिया, पंत के साथ साझा की तस्वीर
वहीं, दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम एक जून को क्वालिफायर-2 और तीन जून को फाइनल मुकाबले की मेजबानी करेगा। पुराने कार्यक्रम के मुताबिक, हैदराबाद और कोलकाता को प्लेऑफ मुकाबले की मेजबानी करनी थी। आईपीएल ने अपने बयान में बताया कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने मौसम और अन्य कारणों के चलते प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू में बदलाव किया है।
🚨 News 🚨
— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2025
Schedule for TATA IPL 2025 Playoffs announced.
Additionally, Match no. 65 between #RCB and #SRH shifted to Lucknow from Bengaluru.
🔽 Details | #TATAIPL
आईपीएल 2025 का सीजन अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और अब तक पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है और मुंबई इंडियंस तथा दिल्ली कैपिटल्स के बीच चौथे स्थान की जंग बरकरार है। गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर), लखनऊ सुपर जाएंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया है।
ये भी पढ़ें: CSK vs RR: राजस्थान के खिलाफ मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं धोनी, इस विशेष क्लब में हो जाएंगे शामिल
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू में खेला जाने वाले मुकाबले के वेन्यू में भी बदलाव किया है। आरसीबी और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 65वां मुकाबला बंगलूरू में खेला जाना था, लेकिन अब इसे लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल विहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में कराने का फैसला लिया गया है। आईपीएल ने बताया कि बंगलूरू में खराब मौसम को देखते हुए लखनऊ में इस मैच को स्थानांतरित करने का फैसला किया गया है।
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने इसके अलावा प्लेऑफ के साथ ही 20 मई से ग्रुप चरण के शेष मुकाबलों के लिए अतिरिक्त एक घंटा जोड़ा है। इसका मतलब यह है कि अगर किसी कारण मैच में देरी होती है तो खेलने के लिए एक अतिरिक्त घंटा उपलब्ध रहेगा। आईपीएल 2025 में अब तक तीन मुकाबले बारिश के कारण रद्द करने पड़े हैं।
