{"_id":"61482dc13838b37d325af6c5","slug":"mi-vs-csk-chennai-super-kings-captain-ms-dhoni-lose-his-cool-at-dwayne-bravo-after-on-field-confusion-between-the-two-fielder-to-a-drop-catch-watch-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"MI vs CSK: मैच के दौरान धोनी को आया गुस्सा, मैदान पर नजरें बचाते दिखे ब्रावो, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs CSK: मैच के दौरान धोनी को आया गुस्सा, मैदान पर नजरें बचाते दिखे ब्रावो, देखें वीडियो
Mon, 20 Sep 2021 12:14 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:14 PM IST
सार
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले मैच में सीएसके के कप्तान महेेंद्र सिंह धोनी का गुस्सा देखने को मिला। धोनी की नाराजगी का कारण मैच के दौरान कैच छूट जाना था। वैसे, माही कैप्टन कूल के नाम से जाने जाते हैं।
विज्ञापन
कैच छूटने के बाद नाराज एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे चरण का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। मुकाबले के दौरान दर्शकों को वह देखने के मिला जो यदा-कदा ही मैदान पर नजर आता है। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी को कैप्टन कूल के नाम से जाना जाता है। लेकिन इस मैच में वह गुस्से में नजर आए। माही के गस्से की वजह ड्वेन ब्रावो थे। दरअसल मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी सौरभ तिवारी का कैच ब्रावो ने छोड़ दिया। जिसके बाद धोनी ने दोनों हाथ फैलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
नजरें नहीं मिला पा रहे थे ब्रावो
मुंबई के बल्लेबाज सौरभ तिवारी का कैच जिस दौरान ड्वेन ब्रावो से छूटा तो धोनी ने दोनों हाथ फैलाकर उनसे इशारे में पूछा यह क्या कर दिया। इस दौरान माही गुस्से में भी थे। अपने क्प्तान को नाराज देख ब्रावो उनसे नजरें नहीं मिला सके और वह इधर-उधर देख रहे थे।
विज्ञापन
— Maqbool (@im_maqbool) September 20, 2021
विज्ञापन
18वें ओवर में छूटा था कैच
यह वाक्या मुंबई की पारी के 18वें ओवर का है। उस समय तक मुंबई ने 6 विकेट पर 115 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस की पारी का 18वां ओवर दीपक चाहर फेंक रहे थे। उनके इस ओवर की चौथी गेंद पर मनोज तिवारी ने स्कूप करने की कोशिश की। गेंद बाउंड्री के बाहर जाने के बजाय हवा में झूल गई। यह कैच 30 गज घेरे के दायरे में था। गेंद धोनी और ब्रावो के करीब थी। माही ने कॉल की और कैच लेने के लिेए दौड़ परे। इस दरम्यान ब्रावो धोनी की कॉल सुन नहीं पाए और वह भी कैच पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। ब्रावो धोनी के सामने अचानक आ गए जिसके चलते सौरभ तिवार का कैच छूट गया।