WI Inning
36/0 (2.2 ov)
Shai Hope 8(5)*
Jewel Andrew 18 (10)
IND elected to bowl
{"_id":"5dc309668ebc3e5b3c467675","slug":"melanie-jones-appointed-cricket-australia-new-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मेलानी जोन्स को नया निदेशक नियुक्त किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मेलानी जोन्स को नया निदेशक नियुक्त किया
Wed, 06 Nov 2019 11:27 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
मेलानी जोन्स
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मेलानी जोन्स को अपना निदेशक नियुक्त किया। मेलानी ने 1997 में ऑस्ट्रेलिया की ओर से पदार्पण किया और दो बार विश्व कप जीतने वाली टीम की सदस्य रहीं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करते हुए शतक बनाया। मेलानी ने कहा कि वह बोर्ड के साथ काम करने का मौका मिलने से रोमांचित हैं।
विज्ञापन
क्रिकेट के प्रति सेवा के लिए 47 साल की मेलानी को इस साल देश के सर्वोच्च सम्मान में से एक 'मेडल ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया' से नवाजा गया। उन्होंने कहा कि वह अपने अनुभव का इस्तेमाल करेंगी। मेलानी सरे काउंटी, इसेनडन मारिबिरनोंग पार्क प्रीमियर क्लब, विक्टोरिया और तस्मानिया की टीमों की ओर से खेलीं। उन्होंने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेलीविजन कमेंटेटर की भूमिका भी निभाई है।
विज्ञापन