फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Meghalya Akash Choudhary hits 8 successive sixes fastest 50 in first class cricket know details

Record: मेघालय के आकाश चौधरी ने रचा इतिहास, लगातार 8 छक्के और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक ठोका

Sun, 09 Nov 2025 06:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 09 Nov 2025 06:31 PM IST
सार

आकाश ने सिर्फ 14 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने सबसे तेज अर्धशतक का नया रिकॉर्ड भी बना दिया। उन्होंने अपनी पारी में लगातार आठ छक्के जड़े, जिनमें से छह एक ही ओवर में आए।

विज्ञापन
Meghalya Akash Choudhary hits 8 successive sixes fastest 50 in first class cricket know details
आकाश चौधरी - फोटो : sportstar

विस्तार

मेघालय के बल्लेबाज आकाश कुमार चौधरी ने रविवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार आठ छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बनकर नया रिकॉर्ड कायम किया। आकाश ने यह कारनामा रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ किया। आकाश ने सिर्फ 14 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने सबसे तेज अर्धशतक का नया रिकॉर्ड भी बना दिया। उन्होंने अपनी पारी में लगातार आठ छक्के जड़े, जिनमें से छह एक ही ओवर में आए।
विज्ञापन

11 गेंदों में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक
आकाश का यह धमाका अरुणाचल प्रदेश के बाएं हाथ के स्पिनर लिमार दाबी के खिलाफ देखने को मिला। 126वें ओवर में आकाश ने लगातार छक्के बरसाए और केवल 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के वेन व्हाइट के नाम था, जिन्होंने 2012 में 12 गेंदों में 50 रन बनाए थे। आकाश ने आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत में एक डॉट और दो सिंगल लिए, लेकिन इसके बाद उन्होंने अगले आठ गेंदों पर लगातार आठ छक्के जड़कर दर्शकों को हैरान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेघालय ने 628/6 पर घोषित की पारी
उनकी तूफानी पारी की बदौलत मेघालय ने अपनी पारी 628/6 पर घोषित कर दी। टीम के अन्य बल्लेबाजों में अर्पित भटेवारा (204 रन), कप्तान किशन लिंगदोह (119 रन) और राहुल (144 रन) ने भी शानदार योगदान दिया।  इस उपलब्धि के साथ आकाश चौधरी ने न सिर्फ इतिहास रचा बल्कि भारतीय क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करवा लिया।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक
 
बल्लेबाज गेंदें मैच साल
आकाश कुमार चौधरी 11 मेघालय बनाम अरुणाचल प्रदेश 2025
वेन व्हाइट 12 लीसेस्टरशायर बनाम एसेक्स 2012
माइकल वैन वुरेन 13 (दक्षिण अफ्रीका, घरेलू क्रिकेट) 1984/85
नेड एकर्सली 14 लीसेस्टरशायर बनाम एसेक्स 2012
बंदीप सिंह 15 जम्मू-कश्मीर बनाम त्रिपुरा 2015/16

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
 
बल्लेबाज साल मैच 
सर गैरीफील्ड सोबर्स 1968 नॉटिंघमशायर बनाम ग्लैमॉर्गन
रवि शास्त्री 1985 बॉम्बे बनाम बड़ौदा
आकाश कुमार चौधरी 2025 मेघालय बनाम अरुणाचल प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed