{"_id":"5c1d1ababdec225710735047","slug":"meghalaya-wins-against-mizoram-by-324-runs-in-ranji-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: मेघालय ने मिजोरम को पारी और 324 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी ट्रॉफी: मेघालय ने मिजोरम को पारी और 324 रन से हराया
Fri, 21 Dec 2018 10:25 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Fri, 21 Dec 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
ranji trophy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लेयर ऑफ द मैच गुरिंदर सिंह के हरफनमौला खेल के दम पर मेघालय ने रणजी ट्राफी प्लेट ग्रुप के मैच में शुक्रवार को यहां दूसरे दिन मिजोरम को पारी और 324 रन से हराकर सात अंक हासिल किए। गुरिंदर ने मैच में 11 विकेट लेने के अलावा बल्ले से 99 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
मेघालय ने पहली पारी में 424 रन की बढ़त लेने के बाद मिजोरम की दूसरी पारी को 100 रन पर समेट कर बड़ी जीत दर्ज की। मिजोरम की ओर से दूसरी पारी में शिनान कादिर (30) और तरूवर कोहली (28) ही कुछ संघर्ष कर सके।
विज्ञापन
बायें हाथ के स्पिनर गुरिंदर ने 19 ओवर में 41 रन देकर छह विकेट लिए। गुरिंदर ने पहली पारी में भी 15 रन देकर पांच विकेट चटकाये थे। मेघालय ने दिन की शुरूआत पहली पारी में चार विकेट पर 292 से शुरू की।
विज्ञापन
इससे पहले नाबाद बल्लेबाज योगेश नागर ने 144 रन की पारी खेली जबकि गुरिंदर एक रन से शतक बनाने से चूक गये। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 208 रन की साझेदारी की। नागर ने 141 गेंद की पारी में 20 चौके लगाये। पुछल्ले बल्लेबाजों ने भी अच्छा सहयोग दिया जिससे टीम ने आल आउट होने से पहले 510 रन बना लिये। मिजोरम की पहली पारी 86 रन पर सिमटी थी।