फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   meg lanning become first women cricket to score 2000 runs in t20i

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंदा, मेग लैनिंग ने इतिहास रचते हुए वॉर्नर को पछाड़ा

Wed, 28 Mar 2018 06:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Mar 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
meg lanning become first women cricket to score 2000 runs in t20i
मेग लैनिंग - फोटो : file

ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को मुंबई में खेले गए ट्राई सीरीज के पांचवें मुकाबले में इंग्लैंड को 8 विकेट से मात देने में कामयाब रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 17.4 ओवर में 96 रन बनाकर ढेर हो गई। इंग्लैंड की आधी टीम 40 रन पर ही पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद एलिस डेविडसन (24) ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर किसी तरफ टीम का स्कोर सम्मानजनक स्तर पहुंचाया। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेलिसा को सर्वाधिक 3 विकेट मिले। उनके अलावा जेस जॉनसन और मेगन शट को 2-2, जबकि एलिस पैरी, अमांडा और गार्डनर को 1-1 सफलता हासिल हुई।
विज्ञापन


इस आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके दो विकेट महज 12 रन पर ही गिर गए थे। इसके बाद कप्तान मेग लैनिंग ने एलिस पैरी के साथ 85 रन की साझेदारी कर टीम को 11.3 ओवर में 8 विकेट शेष रहते जीत दिला दी। एलिस पैरी ने 32 गेंदों में नाबाद 47 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेग लैनिंग ने रचा इतिहास
मेग लैनिंग ने इस मैच में टी20 इंटरनेशल क्रिकेट करियर में अपने 2000 रन भी पूरे किए और इसी के साथ वह ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेट बन चुकी हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम में भी अभी तक कोई भी बल्लेबाज टी20 इंटरनेशल में 2000 रन बनाने में कामयाब नहीं रहा है। डेविड वॉर्नर के सर्वाधिक 1792 रन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed