{"_id":"9cf83c9a-97d6-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"meerut-players-will-shine-in-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में जमेगा मेरठ का रंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल में जमेगा मेरठ का रंग
मेरठ/खेल डेस्क
Updated Fri, 29 Mar 2013 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन अप्रैल से शुरू होने वाले टी-20 के आईपीएल 6 में मेरठ का भी खूब रंग जमेगा। जोश, रोमांच और मनोरंजन में डुबकी लगाने को उतावले मेरठ के क्रिकेट वासियों की नजर अपने चार होनहारों भुवनेश्वर (भुवी), प्रवीण कुमार, सुदीप त्यागी और करण शर्मा पर होगी। करण बृहस्पतिवार को हैदराबाद पहुंच चुके हैं, जबकि भुवी शुक्रवार को रवाना होंगे।
विज्ञापन
आईपीएल का काउंट डाउन शुरू हो गया है। यह आईपीएल मेरठ के लिए खास है। इस बार यहां से चार खिलाड़ी खेल रहे हैं। प्रवीण कुमार रायल चैलेंजर के लिए, भुवनेश्वर पुणे वॉरियर से, सुदीप त्यागी और करण शर्मा सनराइज हैदराबाद के लिए खेलेंगे। करण इसके पहले रॉयल चैलेंजर से खेल चुके हैं।
विज्ञापन
बैट से लेकर पैड तक की डिमांड
क्रिकेट का कोई भी आयोजन बगैर मेरठ के पूरा नहीं होता। इस बार भी आईपीएल में मेरठ के सामान की डिमांड रही। बैट से लेकर पैड, ग्लब्स और स्टंप तक मेरठ से गए हैं। बीडीएम, प्रीमियर, एसएस और एसजी कंपनियों से सामान गया है।
विज्ञापन
'आईपीएल के लिए बैट गए हैं। कुछ बड़े खिलाड़ियों ने ऑन डिमांड बैट तैयार कराए। पैड और ग्लब्स भी खिलाड़ियों ने लिए।'
- सुमेश अग्रवाल, डायरेक्टर, प्रीमियर लेग गार्ड वर्क
'भुवी शुक्रवार को आईपीएल के लिए रवाना हो रहा है। होली मनाने के लिए आया था। 20-20 में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।'
- किरण पाल सिंह, भुवनेश्वर के पिता
'करण का इस बार नया कॉन्ट्रैक्ट है। वह बृहस्पतिवार सुबह फ्लाइट से हैदराबाद के लिए रवाना हो गया।'
- विनोद शर्मा, करण शर्मा के पिता
'इस बार मेरठ के चार-चार खिलाड़ी आईपीएल में नजर आएंगे। यह मेरठ के लिए गर्व और युवाओं के लिए प्रेरणा की बात है।'
- अतहर अली, क्रिकेट कोच, करण पब्लिक स्कूल