{"_id":"86e343a8-a859-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"me-and-tendulkar-need-to-play-better-ponting","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सचिन और मेरी फॉर्म डाल रही टीम के प्रदर्शन पर असर'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'सचिन और मेरी फॉर्म डाल रही टीम के प्रदर्शन पर असर'
जयपुर/एजेंसी
Updated Fri, 19 Apr 2013 12:25 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुधवार को 87 रन से मिली करारी शिकस्त के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रिकी पोंटिंग ने माना कि उनकी और सचिन तेंदुलकर की खराब फॉर्म टीम के प्रदर्शन पर असर डाल रही है।
विज्ञापन
पोंटिंग और सचिन की सलामी जोड़ी पांच मैचों में से सिर्फ दो में अर्धशतकीय साझेदारी निभा सकी है। साथ ही पोंटिंग ने कहा कि उनकी टीम राजस्थान के खिलाफ बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों ही विभागों में फेल रही।
विज्ञापन
पोंटिंग के अनुसार पिच काफी अच्छी थी लेकिन जब हम बल्लेबाजी करने उतरे तो यह काफी धीमी लग रही थी। हमें टीम की बहुत सारी कमजोरियों पर काम करना होगा। मुझे नहीं लगता कि परिस्थितियां खराब थीं, लेकिन हमें जल्द ही खुद को इसके अनुकूल ढालना होगा।’
विज्ञापन