फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MCC should consider limiting dimensions of bats: ICC Committee

बल्लेबाजों का खेल हो गया क्रिकेट, तय की जाए बल्ले के आकार की सीमा

Fri, 03 Jun 2016 06:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Jun 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
MCC should consider limiting dimensions of bats: ICC Committee

भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले की अगुआई वाली आईसीसी क्रिकेट समिति ने सुझाव दिया है कि मेरिलबोर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) को खेल में संतुलन बनाने के लिए बल्लों के आकार की सीमा तय करने के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए।

विज्ञापन


टी-20 और वनडे में मिसटाइम शॉट पर भी छक्का चला जाना विशेषज्ञों के लिए बड़ी चिंता का विषय है जिनका मानना है कि क्रिकेट तेजी से बल्लेबाजों का खेल बनता जा रहा है।
विज्ञापन


आईसीसी ने लार्ड्स में क्रिकेट समिति की चर्चा की जानकारी देते हुए कहा कि एमसीसी ने गेंद और बल्ले के बीच संतुलन बनाने के लिए किए जाने वाले बदलावों के संबंध में समिति से सुझाव देने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति को एमसीसी से एक शोध पत्र मिला जिसमें वैज्ञानिक तथ्यों और आंकड़ों के जरिए दिखाया गया है कि हालिया वर्षों में बल्ले और अधिक मजबूत बन गए हैं और इसका प्रमुख कारण स्वीट स्पॉट का अधिक बड़ा होना है। इसमें कहा गया है कि समिति का मानना है कि एमसीसी को बल्ले और गेंद के बीच बेहतर संतुलन हासिल करने के लिए क्रिकेट के बल्लों के आकार की सीमा तय करने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

आईसीसी समिति में कुंबले के अलावा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़, श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर महेला जयवर्द्धने और इंग्लैंड के एंड्रयू स्ट्रॉस भी शामिल हैं। 

सुरक्षित हेलमेट को लेकर भी चिंता जताई

MCC should consider limiting dimensions of bats: ICC Committee

आईसीसी समिति ने इस बात पर भी चिंता जताई है कि ज्यादातर बल्लेबाज ब्रिटिश सुरक्षा मानक (बीएसएस) के अनुरूप हेलमेटों का उपयोग नहीं कर रहे हैं। आईसीसी के चिकित्सा सलाहकार डॉ क्रेग रैनसन के चोट को लेकर सतर्कता बरतने के प्रति रूझान को लेकर प्रस्तुति दी जिसके बाद समिति ने हेलमेट संबंधी सुरक्षा मसले पर विचार किया।

समिति ने इस पर चिंता जताई कि अब भी कई अवसरों पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऐसे हेलमेट का उपयोग करते हैं जो ब्रिटिश सुरक्षा मानक की शर्तों को पूरा नहीं करते। उसने सिफारिश की है कि आईसीसी को सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को बीएसएस वाले नए हेलमेट पहनने को बाध्य करना चाहिए।

समिति ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खिलाड़ी के सिर में चोट लगने पर उसकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को रखने पर विचार किया। समिति ने क्रिकेट में खिलाड़ियों को चोट लगने से बेहोशी छाने की गंभीरता को स्वीकार किया और इस संबंध में एक नीति लागू करने पर जोर दिया लेकिन उसका विचार था कि वर्तमान नियम और खेल की परिस्थितियां खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ संभावित चिकित्सा उपचार मुहैया कराने की अनुमति देते हैं और इस संबंध में नियमों में आगे बदलाव की जरूरत नहीं है। अवैध गेंदबाजी एक्शन को लेकर किए गए कार्यों के लिए समिति ने सदस्य देशों की सराहना भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed