{"_id":"c2def7bc4bd789a956258ae66dc408ff","slug":"mca-top-post-sharad-pawar-vs-gopinath-munde","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट की पिच पर भिड़ेंगे पवार और मुंडे ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट की पिच पर भिड़ेंगे पवार और मुंडे
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 10 Oct 2013 02:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमसीए के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है। इस चुनाव में राजनीति के दो दिग्गज खिलाड़ी मैदान में हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री और एनसीपी नेता शरद पवार बुधवार को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष पद के चुनाव के नामांकन दायर कर दिया है। वह इस शीर्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार होंगे।
पवार ने भाजपा नेता गोपीनाथ मुंड के एक दिन बाद नामांकन भरा। दोनों दिग्गजों के बीच चुनाव 18 अक्टूबर को होंगे।
पदमुक्त संयुक्त सचिव डॉ. पीवी शेट्टी ने कहा, "हां, शरद पवार ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दायर कर दिया है।" शेट्टी पदस्थ एमसीए अध्यक्ष रवि सावंत की अध्यक्षता वाले समूह में हैं। यह समूह पूर्व अध्यक्ष का पहले ही समर्थन कर चुका है।
विज्ञापन
आईसीसी, बीसीसीआई और एमसीए के पूर्व अध्यक्ष रहे शरद पवार के नाम का प्रस्ताव डॉ. शेट्टी ने किया जबकि सावंत ने समर्थन किया है।
एमसीए के निवर्तमान अध्यक्ष विजय पाटिल की अगुवाई वाले गुट ने बुधवार को एक पद को छोड़कर बाकी सभी पदों के लिए नामांकन भरा।
पूर्व भारतीय ओपनर अभय कुरुविला, मुंबई के पूर्व मीडियम पेसर अतुल रनाडे और डॉ उन्मेष खानविलकर ने भी संयुक्त सचिव के पदों के लिए नामांकन भरा है।