फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mayank markhande parents and coach statement over his success in ipl

तेज गेंदबाज बनना चाहते थे मयंक मार्कंडे, कोच की एक सलाह ने रातों-रात बना दिया सुपरस्टार

Sat, 14 Apr 2018 01:06 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Apr 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
mayank markhande parents and coach statement over his success in ipl
एमएस धोनी

मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2018 में शुरुआत बेहद खराब रही। उसे अपने पहले दो मुकाबलों में चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद से शिकस्त झेलनी पड़ी। हालांकि, टीम के लिए सबसे बड़ी ताकत युवा लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे का प्रदर्शन रही, जिन्होंने पहले मैच में एमएस धोनी का विकेट लिया। धोनी को आउट करने के बाद मार्कंडे रातों-रात सुपरस्टार बन गए।

विज्ञापन


यही नहीं, मार्कंडे ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना प्रदर्शन अधिक सुधारा और चार ओवर में 23 रन देकर चार विकेट चटकाए। इसमें शिखर धवन जैसा धाकड़ नाम शामिल रहा।
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस के युवा लेग स्पिनर की एक रोचक कहानी जानने को मिली है। वह तेज गेंदबाज बनना चाहते थे। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें युवा गेंदबाज के माता-पिता और कोच ने उनकी सफलता की कहानी बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्कंडे की मां संतोष शर्मा ने कहा, 'शुरू से ही क्रिकेट में ही उसका दिल लगता था। बचपन से बड़ा होने पर उसे क्रिकेट ही खेलना पसंद था। वह (मयंक) हमेशा से सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट खेलना पसंद करता है। उसने बचपन में ही गेंद और बल्ला पकड़ा और फिर कभी किसी और खेल को खेलना पसंद नहीं किया। वह घर, छत, मोहल्ले और मैदान में भी क्रिकेट ही खेलता था।'

कोच की उस सलाह ने मार्कंडे को बना दिया सुपरस्टार

mayank markhande parents and coach statement over his success in ipl
Mayank Markande

मयंक के पिता बिक्रम शर्मा ने कहा, 'वह मुझे भी क्रिकेट खेलने के लिए हमेशा बोलता था। वह बोलता था कि पापा आप बैटिंग करो, मैं बॉलिंग करूंगा। उसकी पूरी दिलचस्पी क्रिकेट में रही।'

मार्कंडे के कोच महेश इंदर सिंह सोधी ने कहा, 'जब शुरुआत में वह एकेडमी में आया तो तेज गेंदबाजी करता था। फिर बीच-बीच में वह धीमी गति की गेंद डालता थी। वह अपने हाथ के पीछे से गूगली करता था। मेरे दिमाग में आया कि अगर उसे लेग ब्रेक गेंदबाज बना दें तो वह अच्छा गेंदबाज बन सकता है। यही उसके काम आया। गूगली उसका नेचुरल हथियार है।'





फिर मयंक की मां ने कहा कि पहला विकेट मिला तो हम बहुत खुश थे। वहीं कोच ने कहा कि खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब मयंक ने पहला विकेट लिया। वो कहता है कि गूगली की योजना बनाकर बल्लेबाज को आउट किया।

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने इतने सालों में देश को कई इंटरनेशनल स्टार खिलाड़ी दिए हैं। हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस की ही खोज माने जाते हैं जो आज इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डंका बजा रहे हैं। अब यह देखना रोचक होगा कि क्या मयंक मार्कंडे इस लिस्ट के नए नाम होंगे!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed