{"_id":"63e4fa6d9d204aff81006b46","slug":"mayank-agarwal-scored-a-double-century-in-the-semi-finals-of-ranji-trophy-karnataka-vs-saurashtra-2023-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: भारतीय टीम से बाहर चल रहे मयंक अग्रवाल का धमाका, रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जड़ा दोहरा शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: भारतीय टीम से बाहर चल रहे मयंक अग्रवाल का धमाका, रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जड़ा दोहरा शतक
Thu, 09 Feb 2023 07:21 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 09 Feb 2023 07:21 PM IST
सार
मयंक इस रणजी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। मयंक ने इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दिल्ली के ध्रुव शोरे को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल
- फोटो : twitter@bcci
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम से बाहल चल रहे ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में कर्नाटक की ओर से सौराष्ट्र के खिलाफ शानदार दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 429 गेंद पर 249 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 28 चौके और छह छक्के लगाए। उनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह 15वां शतक है। वह इस रणजी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
विज्ञापन
मयंक ने इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दिल्ली के ध्रुव शोरे को पीछे छोड़ दिया। ध्रुव ने सात मैच की 12 पारियों में 859 रन बनाए थे। उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। मयंक के नौ मैच की 12 पारियों में 935 रन हो गए हैं। उन्होंने इस दौरान तीन शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। मयंक का औसत 85.00 का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक के सिर्फ दो बल्लेबाज चले
मयंक के शतक की बदौलत कर्नाटक ने पहली पारी में 407 रन बनाए। मयंक के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीनिवास शरथ ने 66 रनों का योगदान दिया। निकिन जोस ने 18, श्रेयस गोपाल ने 15 और विद्ववत कावेरप्पा ने 15 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल नौ और मनीष पांडे सात रन ही बना सके। सौराष्ट्र के लिए पहली पारी में चेतन सकारिया और कुषांग पटेल ने तीन-तीन विकेट लिए।

सौराष्ट्र की खराब शुरुआत
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक सौराष्ट्र ने पहली पारी में दो विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। शेल्डन जैक्सन और हार्विक देसाई 27-27 रन बनाकर नाबाद हैं। विश्वराज जडेजा 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। विद्ववत कावेरप्पा ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। वहीं, विद्ववत ने स्नेल पटेल ने शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया।