फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Maxwell reprimanded for Code of Behaviour breach.

ग्लेन मैक्सवेल का मैदान पर अभद्र व्यवहार

Mon, 29 Sep 2014 03:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 29 Sep 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
Maxwell reprimanded for Code of Behaviour breach.
आईपीएल की उपविजेता किंग्स इलेवन पंजाब ने चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार चार के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गया है।
विज्ञापन


ग्रुप-बी के एक मुकाबले में पंजाब ने केप कोबराज को बेहद आसानी से 11 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हरा दिया। पंजाब की टूर्नामेंट में यह लगातार चौथी जीत है।

लेकिन अपने अंतिम लीग मैच में पंजाब टीम को ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी हरकतों से संकट में डाल दिया है। अब अगर मैच रेफरी उन पर किसी तरह का प्रतिबंध लगाते हैं तो सेमीफाइनल से पहले टीम को झटका लग सकता है।

क्या है मैक्सवेल का पूरा मामला

Maxwell reprimanded for Code of Behaviour breach.
केप कोबराज के खिलाफ मुकाबले के दौरान जब ऑस्ट्रेलियाई बल्‍लेबाज ग्लेन मैक्सवेल 23 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे तो उन्होंने मैदान पर अभद्र व्यवहार किया जिसे टीवी कैमरे ने भी कैद कर लिया है।

हुआ यूं कि जब वह बोल्ड हो गए तो अपने आउट होने से ज्यादा खुश नहीं थे, पवेलियन की ओर लौटते हुए वह अपने आप में कुछ बड़बड़ा भी रहे थे, इस बीच जब वह सीमा रेखा के पास पहुंचे तो उसे पार करते हुए बैट को सीमा रेखा के पास लगी रस्सी पर हिट किया।

हालांकि वह टूर्नामेंट में अब तक बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। उन पर चैंपियंस लीग टी-20 के नियम एक का दोषी पाया गया है। इसके लिए उन्हें क्या सजा सुनाई जाएगी यह तय होना बाकी है। मैच रेफरी इस मामले में अंतिम निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed