फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Maxwell is lucky that Australia pick him Says former indian captain Sourav Ganguly

गांगुली की ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को चेतावनी, कहा- यदि नहीं बदला तरीका तो खत्म हो जाएगा करियर

Sun, 24 Sep 2017 04:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 24 Sep 2017 04:25 AM IST
विज्ञापन
 Maxwell is lucky that Australia pick him Says former indian captain Sourav Ganguly
सौरव गांगुली - फोटो : Cricket Country
ऑस्ट्रेलिया की सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ टीम के विरुद्ध टीम इंडिया की कमान संभालने वाले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम के एक मौजूदा खिलाड़ी की जमकर खिचाई की हैै।  कंगारू टीम की चारों ओर हो रही आलोचना के बीच आलोचक पूछ रहे हैं कि क्या ग्लैन मैक्सवेल को ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह मिलनी चाहिए। इस सवाल का सौरव गांगुली के पास सीधा जवाब है ना है। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही सीरीज में पहले दो मैचों में हार का सामना कर चुकी है। रविवार को इंदौर में खेले जाने वाले मुकाबले में कंगारू टीम के ऊपर सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में मैक्सवेल के ऊपर सवाल उठने लाजिमी हैं। किसी को उनकी काबीलियत पर शक नहीं है लेकिन वो अपनी क्षमता का पूरा उपयोग नहीं कर रहे हैं। आम तौर पर अच्छी शुरुआत के बाद विकेट गंवाने के अंदाज पर उनकी आलोचना होती है। 
विज्ञापन


गांगुली ने मैक्सवेल की आलोचना करते हुए कहा, अगर मैक्सवेल इसी अंदाज में क्रिकेट खेलते रहे तो आने वाले समय में वो किसी टीम की ओर से नहीं खेल पाएंगे। वो सौभाग्यशाली हैं कि ऑस्ट्रेलिया उन्हें मौका दे रहा है। गांगुली ने कहा मुझे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी में जरूरी गंभीरता नजर नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने भी टीम की खिंचाई की है। क्लार्क ने कहा टीम के प्रदर्शन में सुधार की बजाय लगातार गिरावट आ रही है टीम उल्टी दिशा में जा रही है। मुझे लगता है कि पूरी टीम में सुधार की जरूरत है। क्लार्क ने कहा मुझे डर लग रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट गलत दिशा में जा रहा है। 

क्लार्क ने कहा कि ये बड़ा दुखद है कि हम कुछ गिनेचुने खिलाड़ियों पर निर्भर कर रहे हैं। स्पिन गेंदबाजों का सामना करने के बारे में कहा जाए तो स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। हम लगातार एक जैसी गल्तियां कर रहे हैं और उन्हें दोहरा रहे हैं। उनके मन में आउट होने का डर बैठ गया है। 


जब क्लार्क से पूछा गया कि क्या स्मिथ अपनी कप्तानी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं तो क्लार्क ने कहा, जब बतौर कप्तान आप मैच हारते हैं तो आप उसे व्यक्तिगत तौर पर लेते हैं। तो निश्चित तौर पर उन्हें परेशानी महसूस होगी। वर्तमान में हम टेस्ट में पांचवें, वनडे में तीसरे और टी-20 में छठे स्थान पर हैं। कप्तान के रूप में आप अपनी टीम को हमेशा नंबर वन पर देखना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed