फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   maxwell is a good catch says kumble

कुंबले बोले, मैक्सवेल पर मोटी कीमत लगाना सही

Sun, 03 Feb 2013 08:12 PM IST
चेन्नई/खेल डेस्क
चेन्नई/खेल डेस्क Updated Sun, 03 Feb 2013 08:12 PM IST
विज्ञापन
maxwell is a good catch says kumble

मुंबई इंडियंस के मेंटर अनिल कुंबले का कहना है कि आस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर नीलामी के दौरान मोटी कीमत लगाने का फैसला सही है। मैक्सवेल को 5.3 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। उन्होंने यह भी कहा कि मैक्सवेल उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनके लिए फ्रेंचाइजी ने पूर्व में योजना बनाई थी।

विज्ञापन


बकौल कुंबले,‘एक उदीयमान खिलाड़ी के लिए यह बड़ी बात है। वह आकर्षक खिलाड़ी और हमारे लिए अच्छी खरीद है। आस्ट्रेलिया के लिए पदार्पण करने से पहले से मैं उसे जानता हूं। वह आस्ट्रेलियाई टीम के साथ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए भारत आएगा।’
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस ने रिकी पोंटिंग को उनके आधार मूल्य 2.12 करोड़ रुपये में खरीदा। कुंबले ने कहा कि यह पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरक साबित होगा। उन्हें काफी अनुभव है और इससे टीम में अंबाती रायडु और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को फायदा होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मैक्सवेल एक उदीयमान खिलाड़ी है। वह बल्लेबाजी भी कर सकता है और गेंदबाजी भी कर सकता है। मैं समझती हूं कि वह बेहतरीन फील्डर है। हमने पहले ही उन्हें खरीदने का सोच रखा था। सचिन और पोंटिंग महान खिलाड़ी हैं। इन दोनों की मौजूदगी से युवाओं को निखरने का मौका मिलेगा।’- नीता अंबानी, मालकिन (मुंबई इंडियंस)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed