फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Matthew hayden slams India for their Poor Energy on field in WTC Final

WTC Final: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बनाया टीम इंडिया का मजाक, कहा- राष्ट्रगान के समय सीना ठोकने से कुछ नहीं होता

Fri, 09 Jun 2023 01:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 09 Jun 2023 01:13 PM IST
सार

जब ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे थे तब भारतीय टीम को एकजुट होकर उन्हें आउट करना चाहिए था लेकिन, भारत की सभी रणनीति बेकार साबित हुईं और इन दोनों ने 285 रन की साझेदारी कर ली।

विज्ञापन
Matthew hayden slams India for their Poor Energy on field in WTC Final
ओवल टेस्ट के दौरान रोहित और सिराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के ओवल मैदान पर चल रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दो दिन का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 469 रन बनाए हैं। जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पांच विकेट गंवाकर 151 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया 318 रन से पिछड़ रही है। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 269 रन यानी अभी 118 रन और बनाने हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खराब प्रदर्शन पर आलोचना की है। हेडन का मानना है कि जब ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे थे तब भारतीय टीम को एकजुट होकर उन्हें आउट करना चाहिए था लेकिन, भारत की सभी रणनीति बेकार साबित हुईं और इन दोनों ने 285 रन की साझेदारी कर ली। मैच से पहले दोनों टीमों की ऊर्जा एक समान थी पर मैदान पर भारतीय टीम की ऊर्जा ऑस्ट्रेलिया से कम थी। इसी वजह से टीम इंडिया मैच में भी पिछड़ गई। 
विज्ञापन


हेडन ने कहा- आप मैदान पर राष्ट्रगान गाने उतरे हैं, एक भारतीय के तौर पर आप गर्व से अपना सीना ठोक रहे हैं, वह हर खिलाड़ी के लिए ऊर्जा का एक स्रोत है और वही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भी किया। हालांकि, भारतीय टीम की तरफ से मैदान पर वह ऊर्जा देखने को नहीं मिली, वह ऊर्जा, वह जुनून कहीं भी नजर नहीं आया। ऑस्ट्रेलिया ने उन्हीं परिस्थितियों में बेहतर खेल दिखाया और उनकी ऊर्जा भी भारत के मुकाबले काफी ज्यादा थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 76 रन था लेकिन, ट्रेविस हेड और स्मिथ की 285 रन की साझेदारी ने कंगारू टीम को मैच में काफी आगे कर दिया। हेडन ने कहा "ऑस्ट्रेलिया को अब यहां से हराना आसान नहीं होगा, वह अब मैच नहीं हार सकती और भारत को भी वापसी करनी होगी। अगर भारत कोई कमाल नहीं कर पाता तो यहां से उनकी वापसी का सफर काफी मुश्किल होगा।"


क्या हैं मैच के हालात?
दो दिन का खेल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास 318 रन की बढ़त है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए और इसके जवाब में भारतीय टीम 151 रन पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही है। अभी तीन दिन का खेल बचा हुआ है। अब टीम इंडिया को पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के स्कोर के करीब पहुंचने की कोशिश करनी होगी। अगर भारत भी पहली पारी में 400 रन के करीब स्कोर बनाता है तो मैच में वापसी कर सकता है। अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम 100 रन से ज्यादा की बढ़त लेने में कामयाब रहती है तो भारत के लिए वापसी करना बेहद मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed