{"_id":"5f1808a58ebc3e9fa45f869a","slug":"matt-parkinson-ruled-out-of-of-odi-series-vs-ireland","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयरलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज से बाहर हुए इंग्लैंड के पार्किंसन, टखने की चोट बनी बाधा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आयरलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज से बाहर हुए इंग्लैंड के पार्किंसन, टखने की चोट बनी बाधा
Wed, 22 Jul 2020 03:06 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 22 Jul 2020 03:06 PM IST
सार
इंग्लैंड संभावित खिलाड़ियों के बीच टीम बनाकर दो मैचों और फिर इंग्लैंड लायंस तथा आयरलैंड के बीच अभ्यास मैच के बाद श्रृंखला के लिए टीम घोषित करेगा।
विज्ञापन
मैट पर्किंसन
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
इंग्लैंड के लेग स्पिनर मैट पार्किंसन ट्रेनिंग के दौरान टखने में लगी चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ होने वाली तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाले लंकाशर के 23 साल के इस गेंदबाज को सोमवार को क्षेत्ररक्षण अभ्यास के दौरान चोट लगी।
विज्ञापन
साउथैम्पटन के एजियास बाउल में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच 30 जुलाई को खेला जाएगा। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ट्वीट में कहा, 'टखने की चोट के कारण मैट पार्किंसन आयरलैंड के साथ रॉयल लंदन सीरीज से बाहर हो गए हैं।'
विज्ञापन
इंग्लैंड ने अब तक पार्किंसन के विकल्प की घोषणा नहीं की है। आयरलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से पहले ईसीबी ने घोषणा की कि स्पिनर मोईन अली टीम के उप कप्तान होंगे। कप्तानी की जिम्मेदारी इयोन मॉर्गन संभालेंगे। ईसीबी ने बयान में कहा, 'आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की पुरुष टीम की तीन मैचों की रॉयल लंदन श्रृंखला के लिए मोईन अली के उप कप्तान होने की पुष्टि हो गई है।'
विज्ञापन