फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Match report of Sri Lanka vs new zealand test match update day 3

NZvSL: वॉटलिंग ने न्यूजीलैंड को अच्छी स्थिति में पहुंचाया

Fri, 16 Aug 2019 09:41 PM IST
Anshul Talmale अंशुल तलमले
Updated Fri, 16 Aug 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
Match report of Sri Lanka vs new zealand test match update day 3
बीजे वाटलिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वॉटलिंग के जुझारू अर्धशतक से न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को यहां अपनी बढ़त 177 रन पर पहुंचा दी। न्यू जीलैंड ने खराब मौसम के कारण तीसरे दिन का खेल जल्दी समाप्त होने तक सात विकेट पर 195 रन बनाए हैं। 

विज्ञापन


श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के 249 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 267 रन बनाकर 18 रन की बढ़त हासिल की थी। गॉल में मैच के आखिरी दिनों में स्पिनरों का दबदबा रहा है और ऐसे में श्रीलंका के लिए 200 रन के लक्ष्य तक पहुंचना आसान नहीं होगा। इस मैदान पर सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रेकॉर्ड श्रीलंका ने 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था और यह रेकॉर्ड 99 रन का है।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के पास तीन स्पिनर हैं और ऐसे में उसकी स्थिति मजबूत दिख रही है। दिन में दोनों टीमों ने एक दूसरे पर हावी होने का प्रयास किया लेकिन आखिर में वॉटलिंग के नाबाद 63 रन की मदद से न्यू जीलैंड अच्छी स्थिति में पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के तीन विकेट 25 रन पर निकल गए थे और चाय के विश्राम के समय उसका स्कोर छह विकेट पर 124 रन था। लेकिन वॉटलिंग को टिम साउथी (23) के रूप में आदर्श सहयोगी मिला। इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज लेसिथ इंबुलदेनिया (71 रन देकर चार) ने साउथी को स्टंप आउट करवाकर यह साझेदारी तोड़ी। स्टंप उखड़ने के समय वॉटलिंग के साथ विलियम समरविले पांच रन पर खेल रहे थे। 

इससे पहले न्यू जीलैंड की टीम ने दूसरे सत्र में पांच विकेट गंवाए जिसमें कप्तान केन विलियमसन और रोस टेलर भी शामिल हैं। इस सत्र में श्रीलंका ने अपने तीनों स्पिनरों का उपयोग किया। बाएं हाथ के स्पिनर इंबुलदेनिया ने न्यू जीलैंड के बल्लेबाजों को परेशानी में रखा। उन्होंने विलियमसन (चार) को मिडऑन पर कुसाल परेरा के हाथों कैच कराया और फिर अगले ओवर में टेलर (तीन) को पविलियन भेजा। 


अकिला धनंजय (16 रन देकर दो) भी पीछे नहीं रहे। टॉम लैथम (45) ने उनकी गेंद पर गली में खड़े लाहिरू तिरमाने को कैच दिया। हेनरी निकोल्स 25 रन के निजी योग पर निरोशन डिकवेला से मिले जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए इस स्कोर में केवल एक रन जोड़कर डिसिल्वा के अगले ओवर में दूसरी स्लिप में खड़े कुसाल मेंडिस को कैच दे बैठे। इंबुलदेनिया ने मिशेल सैंटनर को सीमा रेखा पर कैच कराकर अपना तीसरा विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed