फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   match report: england dominate team india in one session

टीम इंडिया के 'प्रेश्ार' की इंग्लैंड ने हवा निकाली

Fri, 14 Dec 2012 06:34 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
पंकज श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Dec 2012 06:34 PM IST
विज्ञापन
match report: england dominate team india in one session

अपने प्रतिद्वंदी को कमजोर समझने का कितना घातक परिणाम होता है यह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम इंडिया ने अच्छे से सीख लिया होगा। सीरीज शुरू होने से पहले ही इसे 4-0 से जीतने की बात इस कदर उछाली गई जैसे इंडियन टीम इंग्लैंड नहीं केन्या के खिलाफ खेलने वाली हो! हालांकि टीम इंडिया ने पहला मैच मेहमानों पर इसी दबाव को बनाते हुए किसी तरह जीत लिया। इसके बाद दूसरे और तीसरे टेस्ट में भारत को इंग्लैंड ने उसी की जमीं पर जिस तरह मात दी उसके बाद तो लग रहा है कि यह सीरीज 1-3 से इंडिया हारने वाली है।

विज्ञापन


इंग्लैंड ने इस टेस्ट मैच में लगभग 5 सत्र खेला। इन सभी 5 सत्रों में टीम इंडिया "दबाव" बनाने में कामयाब रही। चाय से पहले टीम इंडिया ने 12 ओवर के खेल में 1 विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए। जबकि चाय के बाद टीम इंडिया ने 29 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाए। इंग्लैंड दूसरे दिन चाय के बाद भारत पर हावी हो चुकी है।

विज्ञापन


चौथे और अंतिम टेस्ट को अगर टीम इंडिया जीत जाती है तो यह सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगा। हालांकि चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इस बात की उम्मीद कम ही लगती है। पहले दिन इंग्लैंड पर दबाव बनाने में कामयाब टीम इंडिया दूसरे ही दिन इंग्लैंड के दबाव में आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई
इंग्लैंड के पहली पारी में बनाए 330 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई है। ओपनर वीरेंद्र सहवाग शून्य पर जेम्स एंडरसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। गौतम गंभीर (37) और चेतेश्वर पुजारा (26) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। जबकि सचिन केवल 2 रन बनाकर एंडरसन की गेंद पर एक बार फिर बोल्ड हो गए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं।


कप्तानी बचाने के लिए धोनी खेलेंगे कप्तानी पारी?
क्रीज पर कप्तान धोनी 8 और कोहली 11 रन बनाकर मौजूद हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि धोनी की कप्तानी में अगर टीम इंडिया नागपुर टेस्ट हारती है तो उनकी कम से कम टेस्ट से कप्तानी जानी तो तय है। ऐसे में धोनी अगर अपने बलबूते इस टेस्ट में जीत दर्ज कर पाते हैं तो भारत की इज्जत थोड़ी बच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed