फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Match report and scorecard of day, First test of New Zealand vs Sri Lanka from Wellington

NZvSL: पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म, श्रीलंका का स्कोर: 275/9

Sat, 15 Dec 2018 02:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 15 Dec 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
Match report and scorecard of day, First test of New Zealand vs Sri Lanka from Wellington

न्यूजीलैंड-श्रीलंका के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर मेहमान टीम को बल्ला थमाया। दिन का खेल खत्म होने पर श्रीलंका स्कोरबोर्ड पक 9 विकेट पर 275 रन टांग चुकी है। 

विज्ञापन


पूरे दिन के खेल में 90 ओवर का खेल नहीं हो पाया, श्रीलंकाई पारी के दौरान 87 ओवर ही फेंके जा सके। निरोशन डिकवेला 73 रन बनाकर अविजित लौटे। श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। महज 9 रन पर उसके तीन विकेट गिर गए। 
विज्ञापन


यहां से श्रीलंकाई टीम ने जबरदस्त वापसी की। करुणारत्ने (79) और एंजेलो मैथ्यूज (83) ने मिलकर चौथे विकेट के लिए शानदार शतकीय साझेदारी निभाई और टीम को एक बड़े संकट से बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद निरोशन डिकवेला ने बागडोर संभाला। उनके अर्धशतक से ही श्रीलंका 250 रन का स्कोर पार कर पाया। दिन का खेल समाप्त होने तक डिकवेला 73 रन बनाकर अविजित लौटे और पहली पारी में टीम का कुल स्कोर 9 विकेट पर 275 रन रहा। 


न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। टिम साउदी 67 रन देकर 5 विकेट चटकाने में कामयाब रहे तो वैगनर को भी 2 विकेट मिले। ट्रेंट बोल्ट की झोली में एक विकेट आया।  एक सफलता मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed