फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   match referee Javagal Srinath forgets to give coin to shikhar dahwan watch video

IND vs SA Video: टॉस के दौरान धवन को सिक्का देना भूले रेफरी श्रीनाथ, मांजरेकर ने पूछा तो हड़बड़ी में टॉस कराया

Sun, 09 Oct 2022 07:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 09 Oct 2022 07:09 PM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मैच के दौरान मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ भारतीय कप्तान शिखर धवन को टॉस के लिए सिक्का देना ही भूल गए। बाद में उन्होंने संजय मांजरेकर के पूछने पर सिक्का धवन को दिया। 
 

विज्ञापन
match referee Javagal Srinath forgets to give coin to shikhar dahwan watch video
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मैच में एक मजेदार घटना देखने को मिली। इस घटना ने फैंस को गली क्रिकेट की याद दिला दी। गली क्रिकेट में टॉस के लिए सिक्के का न होना आम बात है। ऐसे में अलग-अलग तरीके से टॉस कराया जाता है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मैच में शायद ही कभी टॉस के समय सिक्के की कमी खली हो, लेकिन भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मैच में ऐसा ही हुआ। 
विज्ञापन


टॉस के लिए भारतीय कप्तान शिखर धवन और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज मैदान के बीच थे, लेकिन धवन के पास उछालने के लिए सिक्का ही नहीं था। दरअसल मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ मेजबान टीम के कप्तान धवन को सिक्का देना ही भूल गए थे। ऐसे में कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने पूछा कि सिक्का किसके पास है तो धवन मैच रेफरी श्रीनाथ की तरफ देखने लगे। 
विज्ञापन


T20 World Cup: मलिक को वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुनने पर PCB चीफ का बयान, बोले- हमारी टीम में कोई मेसी नहीं बैठा
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनाथ को याद आया कि सिक्का उनके पास ही है। ऐसे में उन्होंने तुरंत सिक्का धवन को दिया और धवन ने सिक्का मिलते ही हवा में उछाल दिया। केशव महाराज ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 



MS Dhoni: धोनी पर शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान, कहा- उनकी कप्तानी में भारतीय टीम पाकिस्तान को कुछ नहीं समझती थी

दक्षिण अफ्रीका का अच्छा स्कोर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। सिर्फ सात रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिर गया था और 40 रन के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों को गंवाने के बाद अफ्रीकी टीम संघर्ष कर रही थी। इसके बाद रीजा हेंड्रिक्स और एडेन मार्करम ने 129 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाया। अंत में डेविड मिलर और क्लासेन ने उपयोगी पारी खेली अपनी टीम को 278 रन के स्कोर तक पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक भारत ने इसके जवाब में दो विकेट खोकर 91 रन बना लिए हैं। 

T20 World Cup: शार्दुल को टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने जाने का मलाल, कहा- मेरे अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी

भारत के लिए इस मैच में मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 38 रन दिए और तीन अहम विकेट लिए। उनके अलावा भारत के बाकी सभी बल्लेबाजों को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed