{"_id":"197bbd06-e66e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"match-preview-srilanka-vs-westindies","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक होगा श्रीलंका और विंडीज का मुकाबला ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोमांचक होगा श्रीलंका और विंडीज का मुकाबला
पोर्ट आफ स्पेन
Updated Sun, 07 Jul 2013 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की मेजबान वेस्टइंडीज पर धमाकेदार जीत के बाद त्रिकोणीय सीरीज के सारे समीकरण बदल गए हैं और श्रीलंका तथा विंडीज के बीच रविवार को होने वाला मैच करो या मरो का मुकाबला बन गया है।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज की टीम अपने शुरूआती दो मुकाबले जीतकर सर्वाधिक नौ अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर है। यदि कैरेबियाई टीम शुक्रवार को भारत से अपना मैच जीत जाती तो वह सीधे फाइनल का टिकट कटा लेती।
विज्ञापन
टूर्नामेंट अभी पूरी तरह खुला हुआ है और कोई भी टीम बाहर हो सकती है।
दूसरी ओर भारत को अपने पिछले मैच में 161 रनों के भारी अंतर से हराकर बोनस अंकों के साथ श्रीलंका इस समय दो मैचों में पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि भारत तीन मैचों में पांच अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
ऐसे में यदि श्रीलंका रविवार को कैरेबियाई टीम से जीत जाता है तो वह अंकों के हिसाब से वेस्टइंडीज के बराबर आ सकता है लेकिन यदि वह यह मुकाबला हारा तो भारत के साथ उसका आखिरी लीग मैच निर्णायक होगा।