{"_id":"3524c1d8-a3a2-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"match-preview-pune-warriors-vs-mumbai-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के खिलाफ भी पुणे की निगाहें जीत पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुंबई के खिलाफ भी पुणे की निगाहें जीत पर
मुंबई/खेल डेस्क
Updated Sat, 13 Apr 2013 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार दो मैचों में मिली हार के बाद बृहस्पतिवार को राजस्थान रॉयल्स को हराकर खाता खोलने वाली पुणे वॉरियर्स की टीम जब शनिवार को टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक मुंबई इंडियंस के सामने उतरेगी तो उसका लक्ष्य हर हाल में अपने विजयी रथ को आगे ले जाना होगा।
विज्ञापन
मुंबई जहां अपने तीन में से दो मैच जीतकर चार अंकों के साथ इस समय अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।
वहीं पुणे ने तीन में से केवल एक ही मैच जीता है और वह दो अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।
हालांकि युवराज सिंह की वापसी से पुणे की टीम मजबूत हुई है। युवराज ने राजस्थान के खिलाफ मैच में गेंद के साथ बल्ले से भी कमाल दिखाया था।
हालांकि सचिन, पोलार्ड, पोंटिंग और दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाजों से पार पाना पुणे के लिए आसान नहीं होगा।