फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Match preview of pakistan and england in cricket world cup 2019

World Cup 2019: शार्टपिच बाउंसर से पाक की परीक्षा लेगा इंग्लैंड, हार का क्रम तोड़ना चाहेगा पाकिस्तान

Mon, 03 Jun 2019 03:13 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 03 Jun 2019 03:13 AM IST
सार

11 : वनडे से लगातार हार का सामना कर रही है पाक टीम 
4-0 : से धोया था हाल ही में इंग्लैंड ने वनडे सीरीज में पाक को 

 

विज्ञापन
Match preview of pakistan and england in cricket world cup 2019
इंग्लैंड v पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रबल दावेदारों में शुमार की जा रही मेजबान इंग्लैंड टीम पाकिस्तान के खिलाफ सोमवार को ट्रेंटब्रिज में होने वाले मुकाबले में तेज गेंदबाज मार्क वुड को शामिल कर सकती है। यह मैदान बल्लेबाजों की ऐशगाह माना जाता है। सोमवार को मुकाबला उसी पिच पर खेला जाएगा जिस पर इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में दो बार सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड बनाया है। पहले पाकिस्तान के खिलाफ 2016 में तीन विकेट पर 444 रन बनाए थे जबकि पिछले साल इसी पिच पर छह विकेट पर 481 रन जोड़े थे। 

विज्ञापन


पहली बार विश्व कप जीतने को बेताब इंग्लैंड की टीम ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 104 रन से हराया था। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए थे और अब ससेक्स के स्पीडस्टर मार्क वुड के जुड़ने से उनके तेज आक्रमण में और धार आ जाएगी। वह शार्टपिच बाउंसर के जरिए पाकिस्तान के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा लेना चाहेंगे जो विंडीज के खिलाफ नाटिंघम में खेले गए मुकाबले में विंडीज के पेसरों के बाउंसर नहीं झेल पाए थे और महज 105 रन पर ढेर हो गए थे।  
विज्ञापन


हालांकि पाकिस्तान की टीम लगातार 11 वन-डे मैच हारने के बाद जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। पाकिस्तान के लिए अभी तक ये वर्ल्ड कप निराशाजनक ही रहा है। अभ्यास मैच में उन्हें जहां अफगानिस्तान से हार मिली वहीं पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने बुरी तरह रौंदा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड के सहायक कोच ग्राहम थोर्प ने कहा, ‘हमने पाकिस्तान और वेस्टइंडीज का मैच देखा। कैरेबियाई टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी की। हमने वही देखकर वुड को टीम में मौका दिया है। ’इस सत्र की शुरुआत से वुड ने अब तक सिर्फ 13.1 ओवर डाले हैं चूंकि उनके टखने की चोट फिर उभर आने का खतरा था। इंग्लैंड 2015 विश्व कप में पहले दौर में बाहर होने के बाद वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई । पहले मैच में आठ विकेट पर 311 रन पर आउट हुई इंग्लैंड टीम को आर्चर ने जीत तक पहुंचाया। 

ग्राहम थोर्प के मुताबिक, 'हम ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करेंगे लेकिन 500 जैसा कोई आंकड़ा जेहन में लेकर नहीं चल रहे हैं। हमें प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाना होगा। हमारी निगाह जीत पर हैं।’

बल्लेबाजों की ऐशगाह पिचों पर भले ही इंग्लैंड टीम के 500 रन बनाने के कयास लगाये जा रहे हों लेकिन इन अटकलों से परे मेजबान का पूरा फोकस सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप के अगले मैच पर है। 
 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

Match preview of pakistan and england in cricket world cup 2019
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : social Media
इंग्लैंडः इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरेस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम करन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जोए रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर।

पाकिस्तान: सरफराज अहमद (कप्तान व विकेटकीपर), बाबर आजम, फ़खर ज़मान, इमाम उल हक, हैरिस सोहेल, आसिफ अली, मोहम्मद हफीज, इमाद वसीम, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हसनैन, शादाब खान, शोएब मलिक और वहाब रियाज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed