फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   match preview of mumbai indians vs delhi daredeviles, ipl 8

दिल्ली को हराकर जीत का 'पंजा' लगाने के मूड में मुंबई

Mon, 04 May 2015 08:12 PM IST
Updated Mon, 04 May 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
match preview of mumbai indians vs delhi   daredeviles, ipl 8

तीन लगातार जीत के साथ मुंबई इंडियंस का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। शुरुआती मैचों में लचर प्रदर्शन से टीम उबर चुकी है और मानो जीत का मंत्र उसके हाथ लग गया है। रोहित शर्मा की सितारों से सजी इस टीम का अब मंगलवार को दिल्ली डेयरडेविल्स से होगा, जिसने मिला-जुली सफलता इस सत्र में हासिल की है।

विज्ञापन


मगर टूर्नामेंट का यह वो दौर है जिसमें निरंतर अच्छा प्रदर्शन न करने की कमी दिल्ली को भारी पड़ सकती है। यूं तो मुंबई इस मैच में दावेदार के तौर पर उतरेगी, लेकिन जहां तक अंक तालिका की बात है तो दोनों टीमें बिल्कुल बराबरी पर हैं। नौ मैचों में पांच हार और चार जीत से मुंबई की टीम छठे स्थान पर है, वहीं इतने ही मैचों में इतनी ही हार-जीत के साथ मुंबई रन रेट में पिछड़ने के कारण सातवें स्थान पर है।
विज्ञापन


मुंबई ने अपने पिछले मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को उसी के घर में 23 रन से हराया, जबकि दिल्ली को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 14 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में जो भी टीम हारेगी, उसके लिए प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज की खराब फॉर्म दिल्‍ली के लिए चिंता

match preview of mumbai indians vs delhi   daredeviles, ipl 8

मुंबई के लिए पार्थिव पटेल लय में लौट आए हैं और पंजाब के खिलाफ उन्होंने मुंबई के लिए इस सत्र का अपना पहला अर्द्धशतक जड़ा। दूसरे ओपनर सिमंस लगातार अच्छी शुरुआत कर रहे हैं। टीम का मध्यक्रम मजबूत, जिसमें खुद कप्तान रोहित के अलावा कीरोन पोलार्ड और अंबाती रायडू जैसे खिलाड़ी हैं।

वहीं राजस्थान के खिलाफ मिली हार के बाद दिल्ली को जल्द से जल्द एकजुट होने की जरूरत है। कप्तान जेपी डुमिनी और ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने इस बात को स्वीकार किया है कि खिलाड़ियों को प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी।

युवराज सिंह की फॉर्म पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। युवी ने राजस्थान के खिलाफ धवल कुलकर्णी के एक ओवर में तीन चौके लगाए थे, लेकिन इसी ओवर में वह आउट भी हो गए। वास्तव में अगर दिल्ली को मुंबई पर जीत दर्ज करनी है तो फिर उसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed