फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Match preview Delhi capitals vs Rajasthan Royals in Ipl 2019

दूसरे स्थान पर रहने के लिए आज बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगी दिल्ली, राजस्थान से होगी भिड़ंत

Sat, 04 May 2019 07:57 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 04 May 2019 07:57 AM IST
सार

  • दिल्ली सात साल में पहली बार प्लेआफ खेलेगी 
  • तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा चोट की वजह से बाहर
  • स्टीव स्मिथ के बगैर उतरेगी राजस्थान

विज्ञापन
Match preview Delhi capitals vs Rajasthan Royals in Ipl 2019
राजस्थान vs दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्लेआफ में जगह बनाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स अब इंडियन टी-20 लीग के अपने आखिरी मैच में राजस्थान को बड़े अंतर से हराकर शीर्ष दो में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी। 

विज्ञापन


कैपिटल्स को अपने तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा की कमी खलेगी जिन्हें सीएसए ने विश्व कप से पहले एहतियात बरतते हुए उन्हें स्वदेश बुला लिया है। इससे रबाडा लीग के बचे हुए सत्र में नहीं खेल पाएंगे। वह कमर में जकड़न के कारण चेन्नई के खिलाफ पहला मैच नहीं खेले थे। 
विज्ञापन


 

दिल्ली सात साल में पहली बार प्लेआफ खेलेगी

Match preview Delhi capitals vs Rajasthan Royals in Ipl 2019
दिल्ली बनाम बैंगलोर

चेन्नई के हाथों 80 रन से हारने के बाद दिल्ली को मनोबल बढाने के लिए बड़ी जीत की जरूरत है। इससे वह अंकतालिका में भी दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। 

फिलहाल दिल्ली 13 मैचों में 16 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। मुंबई के 16 और चेन्नई के 18 अंक है।  राजस्थान पर जीत से दिल्ली के पहले क्वालीफायर में खेलने की उम्मीद बढेगी जिससे उसे 12 मई को होने वाले फाइनल में खेलने के दो मौके मिलेंगे। 

रबाडा की गैर मौजूदगी में दिल्ली की गेंदबाजी कमजोर लग रही है लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर को उससे ज्यादा चिंता बल्लेबाजों के एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने की होगी। चेन्नई के चार विकेट पर 179 रन के जवाब में दिल्ली की टीम 99 रन पर आउट हो गई थी जिसमें से अय्यर के 44 रन थे। 

पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, ऋषभ पंत और कोलिन इनग्राम भी चेन्नई के खिलाफ खराब प्रदर्शन को भुलाकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

 

राजस्थान की उम्मीदें

Match preview Delhi capitals vs Rajasthan Royals in Ipl 2019
स्टीव स्मिथ-राजस्थान - फोटो : file
दूसरी ओर राजस्थान 13 मैचों में 11 अंक होने के बावजूद तकनीकी रूप से टूर्नामेंट में बना हुआ है। उसे दिल्ली को हराने के साथ बाकी मैचों में अनुकूल नतीजों की उम्मीद करनी होगी।

दिल्ली को हराने से उसके 13 अंक हो जाएंगे। बेंगलोर के खिलाफ उसका पिछला मैच बारिश के कारण धुल गया था। कप्तान स्टीव स्मिथ विश्व कप की तैयारी के लिए आस्ट्रेलिया लौट चुके हैं, लिहाजा अजिंक्य रहाणे फिर कमान संभालेंगे। स्मिथ की जगह एश्टन टर्नर अंतिम ग्यारह में हो सकते हैं। 

स्मिथ, जोस बटलर और बेन स्टोक्स के जाने से राजस्थान की बल्लेबाजी कमजोर हुई जिससे रहाणे, संजू सैमसन और लियाम लिविंगस्टोन पर दबाव आ गया लेकिन पिछले मैच में श्रेयस गोपाल की हैट्रिक के बाद राजस्थान का गेंदबाजी आक्रमण आत्मविश्वास से ओतप्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed