फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Match Preview and prediction of India vs west indies 2nd odi at Visakhapatnam

INDvWI: दूसरा वनडे आज, भारत के लिए सीरीज बचाने का दारोमदार गेंदबाजों पर

Wed, 18 Dec 2019 03:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 18 Dec 2019 03:50 AM IST
सार

  • मैच का समय : दोपहर 1.30 बजे से
  • सीरीज में बने रहने के लिए भारत का जीतना जरूरी
  • बुमराह और भुवनेश्वर की गैरमौजूदगी में भारतीय गेंदबाजी चिंताजनक 

विज्ञापन
Match Preview and prediction of India vs west indies 2nd odi at Visakhapatnam
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले वनडे में भारतीय गेंदबाज 288 के लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके थे। तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ने का मतलब है कि एक और हार भारतीय टीम को घरेलू पिच पर सीरीज हार का कड़वा घूंट पीने को विवश कर सकती है। जसप्रीत बुमराह पहले ही फिट होने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और भुवनेश्वर कुमार की चोट ने टीम प्रबंधन की चिंताएं बढ़ाई हैं। ऐसे में भारतीय थिंक टैंक का फोकस गेंदबाजी संयोजन को लेकर होगा।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड का कद सीरीज जीतने से बढ़ेगा लेकिन बल्लेबाजों की ऐशगाह इस पिच पर विराट कोहली या रोहित शर्मा को रोकना उनके लिए आसान नहीं रहेगा। यहां एसीए वीडीसीए स्टेडियम पर 320 रन का स्कोर अच्छा माना जा रहा है लिहाजा पांचवें गेंदबाजी विकल्प को उतारा जा सकता है। पिछले मैच में शिमरोन हेतमायर और शाइ होप के शतकों की मदद से वेस्टइंडीज ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था। स्पिनर रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव उस मैच में नाकाम रहे जिन्होंने दस-दस ओवरों में क्रमश: 58 और 45 रन दे डाले और उन्हें विकेट भी नहीं मिले।
विज्ञापन


होप और हेतमायर ने ज्यादा आक्रामक बल्लेबाजी लेकिन जोखिम लिए बिना मिडिल ओवरों में 103 रन जोड़े। शिवम दुबे ने 7.5 ओवरों में 68 रन दिए जिससे साबित होता है कि गेंदबाजी में उन्हें और मेहनत करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाधव की जगह ले सकते हैं मनीष  

Match Preview and prediction of India vs west indies 2nd odi at Visakhapatnam
Manish Pandey - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के पास रिजर्व खिलाड़ियों में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल हैं लेकिन रोहित और लोकेश राहुल की शानदार फार्म को देखते हुए उनके खेलने की संभावना कम ही है। मनीष पांडे मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं जो छठे नंबर पर केदार जाधव की ही जगह ले सकते हैं। जाधव ने हालांकि चेन्नई में 33 गेंद में 40 रन बनाए। विशेषज्ञ पांचवें गेंदबाज के रूप में विकल्प तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर या लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं। इनमें से एक को चुनने पर दोनों ऑलराउंडरों दुबे या रविंद्र जडेजा में से एक को बाहर किया जा सकता है। दुबे पिछले मैच में आठवें नंबर पर उतरे थे। उनकी जगह शार्दुल को मौका दिया जा सकता है। जडेजा बतौर स्पिनर बल्लेबाजी के अनुकूल पर ज्यादा कामयाब नहीं रहे हैं ऐसे में चहल ज्यादा सटीक हो सकते हैं।  

हेतमायर पर लगाना होगा अंकुश 

Match Preview and prediction of India vs west indies 2nd odi at Visakhapatnam
Shimron Hetmyer - फोटो : social Media

वेस्टइंडीज की उम्मीदें हेतमायर पर टिकी होंगी। भारतीय टीम के लिए उनका विकेट जल्द लेना महत्वपूर्ण होगा। कैरेबियाई तेज गेंदबाजों शेल्डन कोट्रॅल और अलजारी जोसेफ ने अच्छा प्रदर्शन किया। कीमो पाल समेत वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने स्लोअर गेंदों के साथ विविधता भरा प्रदर्शन किया। हालांकि विशाखापट्टनम की पिच पर मेहमान टीम की पेस तिकड़ी के लिए नई तरह की चुनौती होगी। 

रिकॉर्ड बुक

Match Preview and prediction of India vs west indies 2nd odi at Visakhapatnam
भारत बनाम विंडीज - फोटो : social media

भारतीय टीम पर लगातार दो वनडे सीरीज और लगातार पांच वनडे मैच हारने का खतरा मंडरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में भारत ने ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से सीरीज गंवाई थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो मैच जीतने के बाद अगले तीनों मैचों में हार मिली थी। विशाखापट्टनम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पिछले साल खेला गया मैच टाई रहा था। 

आंकड़ें

  • 06 : वनडे जो पिछले यहां खेले गए हैं उसमें पांच मैचों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है 
  • 275 : का औसत स्कोर रहा है विशाखापट्टनम में पिछले नौ वर्षों में 
  • 139 : की औसत रही है विराट की इस मैदान में। उन्होंने कुल 556 रन किए हैं जिसमें तीन शतक शामिल हैं 

टीमें इस प्रकार हैं

Match Preview and prediction of India vs west indies 2nd odi at Visakhapatnam
इंडिया vs वेस्टइंडीज - फोटो : अमर उजाला

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋ षभ पंत, शिवम दुबे, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर।

वेस्टइंडीज: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), सुनील अंबरीश, शाई होप, खैरी पियरे, रोस्टन चेस, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कोट्रॅल, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, शिमरान हेतमायर, एविन लुईस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, कीमो पाल और हेडन वाल्श जूनियर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed