{"_id":"63a969e1165fa619b04fd03e","slug":"marnus-labuschagne-takes-stunning-catch-against-south-africa-in-boxing-day-test","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs SA Video: नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज का कमाल, चीते सी फुर्ति के साथ पकड़ा शानदार कैच, बल्लेबाज भी हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs SA Video: नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज का कमाल, चीते सी फुर्ति के साथ पकड़ा शानदार कैच, बल्लेबाज भी हैरान
Mon, 26 Dec 2022 03:01 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 26 Dec 2022 03:01 PM IST
सार
मार्नस लाबुशेन के शानदार कैच को देखकर सभी क्रिकेट फैंस हैरान हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में लाबुशेन अपनी बल्लेबाजी की बजाय फील्डिंग की वजह से चर्चा में रहे।
विज्ञापन
मार्नस लाबुशेन का शानदार कैच
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और अफ्रीकी टीम को सिर्फ 189 रन पर समेट दिया। कैमरून ग्रीन ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन इस दौरान लगातार चर्चा में रहे हैं। इस दिन उन्होंने 12 गेंदों का सामना किया और पांच रन बनाए, लेकिन दुनिया का नंबर एक बल्लेबाज अपनी फील्डिंग की वजह से चर्चा में रहा।
लाबुशेन ने इस दिन एक रन आउट किया और इसके बाद शानदार कैच भी पकड़ा। इसी कैच की वजह से लाबुशेन सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के 189 रन के जवाब में 45 रन बनाए। अफ्रीकी टीम के पास अभी भी 144 रन की बढ़त है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के नौ विकेट बचे हुए हैं।

29वें ओवर में लाबुशेन ने पकड़ा शानदार कैच
दक्षिण अफ्रीका की पारी के 29वें ओवर में मिशेल स्टार्क गेंदबाजी कर रहे थे। दक्षिण अफ्रीका की टीम चार विकेट खो चुकी थी और संघर्ष कर रही थी। ऐसे में खाया जोंडो ने ओवर की तीसरी गेंद पर बेहतरीन ड्राइव खेली। हालांकिं, उनके पैर नहीं चले थे और गेंद हवा में चली गई, लेकिन वह तेजी से बाउंड्री की तरफ जा रही थी। इस बीच कवर में खड़े लाबुशेन ने अपने बाईं तरफ शानदार डाइव लगाई और दोनों हाथों से कैच पकड़ने की कोशिश की। गेंद उनके हाथ में चिपक गई। इसके बाद वह जमीन पर गिरे, लेकिन गेंद अपने हाथ से छूटने नहीं दी। लाबुशेन का यह कैच देख बल्लेबाज और उनके साथी खिलाड़ी भी हैरान रह गए। खाया जोंडो को पवेलियन जाना पड़ा और दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम 67 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई।

Leaping Labuschagne! Sensational #AUSvSA pic.twitter.com/7gVzTWC6s7
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 26, 2022
मार्नस लाबुशेन ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर को रन आउट कर अपनी टीम को तीसरी सफलता भी दिलाई थी। उनकी शानदार फील्डिंग की चर्चा पूरे दिन होती रही।
इस साल एक हजार रन पूरे कर सकते हैं लाबुशेन
मार्नस लाबुशेन इस साल शानदार फॉर्म में रहे हैं और टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज भी हैं। उनके पास इस साल टेस्ट में 1000 रन पूरे करने का भी बेहतरीन मौका है। अगर लाबुशेन इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेल पाते हैं तो यह खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे।