{"_id":"d4bd3bce-34cd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"marlon-samuels-darren-bravo-lift-west-indies-in-2nd-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैमुअल्स के शतक से विंडीज का करारा जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सैमुअल्स के शतक से विंडीज का करारा जवाब
खुलना/एजेंसी
Updated Thu, 22 Nov 2012 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्लोन सैमुअल्स के नाबाद शतक से वेस्ट इंडीज ने दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान बांग्लादेश को करारा जवाब दिया। मैच के दूसरे दिन आठ विकेट पर 365 रन से आगे खेलने उतरी बांग्लादेश की पहली पारी 387 रन पर सिमट गई। दसवें नंबर पर आकर शानदार शतक जड़ने वाले कल के नाबाद बल्लेबाज अबुल हसन 123 गेंदों में 14 चौकों और तीन छक्कों के साथ 113 रन बनाकर पेसर फिदेल एडवर्ड्स का शिकार हुए। एडवर्ड्स ने 90 रन देकर छह विकेट चटकाए।
विज्ञापन
जवाब में शुरुआती झटकों से उबरकर वेस्ट इंडीज ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 241 रन का मजबूत स्कोर बनाया। विंडीज की शुरुआत खराब रही और किरोन पॉवेल (13) के बाद क्रिस गेल (25) भी सस्तेे में आउट हो गए। लेकिन सैमुअल्स ने तीसरे विकेट के लिए डरेन ब्रावो के साथ नाबाद 198 रन की साझेदारी निभाकर विंडीज को मुश्किल से निकाला। सैमुअल्स 231 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के के साथ 109 जबकि ब्रावो 197 गेंदों में 85 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।
विज्ञापन