फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Marcus Stoinis sustained a hand injury against Zimbabwe while attempting to stop a ball T20 World Cup

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के लिए कम नहीं हो रही मुश्किलें, अब ये ऑलराउंडर हुआ चोटिल; रेनशॉ ने की पुष्टि

Fri, 13 Feb 2026 07:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 13 Feb 2026 07:36 PM IST
सार

खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के दौरान टीम के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस चोटिल हो गए हैं।

विज्ञापन
Marcus Stoinis sustained a hand injury against Zimbabwe while attempting to stop a ball T20 World Cup
मार्कस स्टोइनिस - फोटो : IANS

विस्तार

जिम्बाब्वे के खिलाफ उलटफेर का शिकार होने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीम के बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने बताया है कि ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस चोटिल हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही है और उसके कप्तान सहित कई स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 
विज्ञापन

जिम्बाब्वे से मिली हार
जिम्बाब्वे ने शुक्रवार को खेले गए ग्रुप बी के मुकाबले में कंगारू टीम को 23 रनों से हराया और सुपर आठ चरण में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा है। जिम्बाब्वे ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को नहीं हराया, इससे पहले भी दो मौकों पर टीम कंगारू टीम को विश्व कप में मात दे चुकी है। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी 19.3 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। साथ ही ग्रुप-बी में भी सुपर-8 में पहुंचने की जंग दिलचस्प हो चली है। इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया पर सुपर-8 की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए स्टोइनिस
स्टोइनिस जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में फील्डिंग करने के दौरान चोटिल हो गए। स्टोइनिस गेंद रोकने का प्रयास कर रहे थे कि तभी उनके हाथ में चोट लग गई। मैदान पर तुंरत ही फिजियो को बुलाया गया जिसके बाद स्टोइनिस मैदान से बाहर चले गए जिसके बाद कैमरन ग्रीन ने स्टोइनिस के ओवर की आखिरी गेंद फेंकी। स्टोइनिस हालांकि, सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन चार गेंदों पर छह रन ही बना सके। 

रेनशॉ ने मैच के बाद कहा, शायद मार्कस स्टोइनिस को पहले बल्लेबाजी करनी थी, उनकी अंगुली पर चोट लग है। हमें नहीं पता कि चोट कितनी गंभीर है, मुझे यकीन है कि डॉक्टर इसका इलाज करेंगे। लेकिन हां उन्हें चोट लगी है। जिम्बाब्वे के खिलाफ हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। जिम्बाब्वे ने काफी अच्छा खेल दिखाया और अच्छी बल्लेबाजी की। 
विज्ञापन

रेनशॉ ने पिच पर नहीं फोड़ा हार का ठीकरा
रेनशॉ ने जिम्बाब्वे के हाथों मिली हार का ठीकरा आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर नहीं फोड़ा और कहा कि उपमहाद्वीप की टीमें आस्ट्रेलिया दौरे पर रफ्तार और उछाल वाली पिचों को लेकर कभी शिकायत नहीं करती हैं। रेनशॉ ने कहा, क्रिकेट ऐसा ही है। उपमहाद्वीप की टीमें ऑस्ट्रेलिया आती हैं तो कभी उछाल और रफ्तार को लेकर शिकायत नहीं करती हैं। आजकल क्रिकेट ऐसा ही है और आपको अलग अलग पिचों पर खेलने में सक्षम होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed