फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   many records will break in ipl six

आईपीएल के इस सीजन में बनेंगे ये रिकॉर्ड

Wed, 03 Apr 2013 09:27 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 03 Apr 2013 09:27 PM IST
विज्ञापन
many records will break in ipl six

दुनिया के सबसे बड़े और रोमांचक टी20 टूर्नामेंट आईपीएल के छठे संस्करण में एक से बढ़कर एक कीर्तिमान बनना तय है। आइए नजर डालते हैं कि इस बार आईपीएल में कौन-कौन से कीर्तिमान बनेंगे।

विज्ञापन


*आईपीएल-6 में एक लाख रनों का आंकड़ा पार हो जाएगा। अब तक पांच सत्रों में 96,722 रन बन चुके हैं, जिसमें प्रत्येक विकेट के लिए 25.61 रनों का औसत है।

ये रन 7.89 रन प्रति ओवर की गति से बनाए गए हैं प्रत्येक पारी में 5.87 विकेटों का औसत बनता है और प्रति विकेट के लिए 19.49 गेंदों का स्ट्राइक रेट है।

आईपीएल में 20 ओवर में औसत स्कोर 157.71 रन है। दक्षिण अफ्रीका में 2009 में खेला गया दूसरा संस्करण इस लिहाज से कम औसत वाला रहा था जहां 149.60 रनों का औसत स्कोर था।
विज्ञापन


साल 2010 का संस्करण रनों के लिहाज से स्वर्ग रहा था जहां औसत स्कोर 166 रन था।

*आईपीएल-6 में साढ़े तीन हजार छक्कों का रिकॉर्ड टूट सकता है। पिछले सत्र तक इस टूर्नामेंट में 3,086 छक्के लगे थे। आंकड़ों के मुताबिक प्रत्येक 24 गेंदों पर एक छक्का लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


*इस बार टूर्नामेंट में 10 हजार चौकों का आंकड़ा पार हो सकता है। आईपीएल-5 तक 8,555 चौके मारे गए थे। औसतत हर 6.32 गेंदों पर चौका लगता है।

*टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपरकिंग्स के नाम है जिसने 30.18 रन प्रति विकेट के औसत से 12,736 रन बनाए हैं। इस बार यह रिकॉर्ड टूट सकता है।

*गेंदबाजी के लिहाज से मुंबई इंडियंस आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ टीम है। मुंबई ने 22.94 के औसत से 485 विकेट लिए हैं और उसका 7.34 रन प्रति ओवर का इकोनामी रेट सर्वश्रेष्ठ है।


*एक सत्र म्रें विकेट लेने के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन डेक्कन चार्जर्स का रहा है। चार्जर्स ने उस 2009 में 21.70 के औसत से 110 विकेट लिए थे जिसकी बदौलत चार्जर्स ने तब खिताब जीता था। इस बार चार्जर्स की टीम सनराइजर्स नाम से खेल रही है।

*एक सत्र में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत दिल्ली डेयरडेविल्स का 2009 में रहा था। दिल्ली ने तब 20.35 के औसत से 106 विकेट लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed