{"_id":"5a0a0be24f1c1b97678bb5b2","slug":"many-new-records-can-created-during-india-sri-lanka-test-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड की सीरीज: तेजी में सचिन को पीछे छोड़ सकते हैं विराट, डेनिस लिली को अश्विन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रिकॉर्ड की सीरीज: तेजी में सचिन को पीछे छोड़ सकते हैं विराट, डेनिस लिली को अश्विन
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : india today
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और श्रीलंका के बीच छह महीने के अंदर दूसरी बार सामना होने जा रहा है। पिछली सीरीज में उसके घर में 3-0 से लंका का सूपड़ा साफ करने वाली टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। वहीं भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 जीत हासिल करने वाली श्रीलंकाई टीम भारतीय सरजमीं पर शानदार प्रदर्शन करने को तैयार है। इस दौरान कई बड़े रिकॉर्ड बन सकते हैं आईए इनपर नजर डालते हैं।
विराट सेना के पास है विश्व रिकॉर्ड की बराबरी का मौका
टीम इंडिया
- फोटो : The indian express
साल 2017 में लगातार आठ सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया के पास एक और सीरीज जीतकर नौ सीरीज जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका रहेगा। पिछले वर्ष भी टीम इंडिया ने लगातार आठ टेस्ट मैच जीते थे। टेस्ट में नंबर एक रैंकिंग की टीम ने 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया दौरे में मिली 0-2 की हार के बाद कोई सीरीज नहीं गंवाई है। श्रीलंका के खिलाफ पिछली सीरीज में भारत ने उसके मैदानों पर क्लीन स्वीप किया था।
टेस्ट में सबसे तेज पांच हजारी बन सकते हैं कोहली
बल्लेबाजी करते समय विराट कोहली
- फोटो : twitter
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के पास इस सीरीज में सबसे तेज पांच हजार रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज होने का मौका है। कोहली ने अब तक खेले 60 टेस्ट में 4658 रन बनाए हैं। वह टेस्ट में पांच हजार के आंकड़े से महज 342 रन दूर हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 67 टेस्ट में ये उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट के पास दूसरे सबसे सफल कप्तान बनने का अवसर
विराट कोहली
- फोटो : twitter
विराट कोहली इस सीरीज में कप्तानी के मामले में भी धोनी के बाद भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान हो सकते हैं। कोहली ने अब तक अपनी कप्तानी में खेले गए 29 टेस्ट मैचों में 19 जीते हैं जबकि सौरव गांगुली ने 49 मैचों में 21 जीत अपने नाम की थी। अगर भारतीय टीम इस सीरीज में क्लीन स्वीप करने में सफल रहती है तो कप्तान कोहली के खाते में 22 जीत आ जाएंगी। कप्तान के रूप में धोनी ने 60 मैचों में 27 जीत दर्ज की हैं।
विज्ञापन
सबसे तेज विकेटों का तिहरा शतक पूरा कर सकते हैं अश्विन
अश्विन
- फोटो : social media
टेस्ट सीरीज के लिए टीम में वापसी कर रहे स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अपने 300 विकेट से महज 8 शिकार दूर हैं। उन्होंने अब तक 52 मैचों में 292 विकेट लिए हैं। यदि वह इस सीरीज में तीन सौ विकेट पूरा करते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के डेनिस लिली के सबसे तेज तीन सौ विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। लिली ने 56 मैचों में ये उपलब्धि हासिल की थी। जबकि सबसे तेज 300विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम दर्ज है। उन्होंने 66 टेस्ट में 300 टेस्ट विकेट पूरे किए थे।