फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीलंकाई गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने के लिए 'विराट सेना' ने की स्पेशल तैयारी

Tue, 14 Nov 2017 08:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 14 Nov 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
India focus on reverse sweep short balls during practice session in kolkata
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : PTI

श्रीलंका के खिलाफ 16 नवंबर से शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया ने सोमवार से यहां अभ्यास शुरू कर दिया। पहले अभ्यास सत्र में भारतीय बल्लेबाजों ने शॉर्ट पिच गेंद और स्पिनरों के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेलने पर ज्यादा जोर दिया। भारतीय टीम का सपोर्ट स्टाफ कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, लोकेश राहुल को थ्रो डाउन के जरिए भी गेंदबाजी करता नजर आया। रहाणे ने सबसे ज्यादा आधे घंटे शॉर्टपिच गेंद खेलने का अभ्यास किया। 

श्रीलंकाई गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने के लिए 'विराट सेना' ने की स्पेशल तैयारी

India focus on reverse sweep short balls during practice session in kolkata
विराट कोहली - फोटो : PTI

भारतीय टीम ने श्रीलंका के साथ तीन टेस्ट मैचों के अलावा तीन वनडे और इतने ही टी-20 मैच खेलने हैं। भारत को इस दौरे के बाद दक्षिण अफ्रीका का दो महीने का लंबा दौरा भी करना है जहां तेज पिचों पर शॉर्टपिच गेंद बड़ी चुनौती होगी। भारतीय टीम ने अपने बल्लेबाजी क्रम के लिहाज से अभ्यास किया। राहुल और शिखर धवन ने बारी-बारी से तेज गेंदबाजी और स्पिन का सामना किया। दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों की इस जोड़ी ने कई बार रिवर्स स्वीप खेले। भारतीय बल्लेबाजों का प्रयास कुछ गैर-पारंपरिक शॉट खेलने पर भी रहा। संभवत: ऐसा श्रीलंकाई टीम में मौजूद अनुभवी स्पिनर रंगना हेराथ और लक्षण संदकन का बेहतर ढंग से सामना करने के लिए किया गया।

श्रीलंकाई गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने के लिए 'विराट सेना' ने की स्पेशल तैयारी

India focus on reverse sweep short balls during practice session in kolkata
विराट कोहली - फोटो : PTI

ढाई घंटे के अभ्यास सत्र में कोहली पूरी लय में नजर आए। उन्होंने स्ट्रेचिंग के अलावा एक पांव पर जंप करने का भी अभ्यास किया। सौराष्ट्र के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और रविंद्र जडेजा जिन्होंने रविवार को गुजरात के खिलाफ रणजी मैच में हिस्सा लिया था। उन्होंने इस अभ्यास सत्र में विश्राम किया। ईडन गार्डन में वनडे में सर्वाधिक 264 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा ने पिच का मुआयना किया। हेड कोच रवि शास्त्री और अजिंक्य रहाणे ने भी बाद में अलग से जाकर पिच को देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंकाई गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने के लिए 'विराट सेना' ने की स्पेशल तैयारी

India focus on reverse sweep short balls during practice session in kolkata
टीम इंडिया - फोटो : The indian express

विश्व रिकॉर्ड की बराबरी का मौका 
इस साल लगातार आठ सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया के पास एक और सीरीज जीतकर नौ सीरीज जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका रहेगा। पिछले वर्ष भी टीम इंडिया ने लगातार आठ टेस्ट मैच जीते थे। टेस्ट में नंबर एक रैंकिंग की टीम ने 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया दौरे में मिली 0-2 की हार के बाद कोई सीरीज नहीं गंवाई है। श्रीलंका के खिलाफ पिछली सीरीज में भारत ने उसके मैदानों पर क्लीन स्वीप किया था।  

विज्ञापन

श्रीलंकाई गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने के लिए 'विराट सेना' ने की स्पेशल तैयारी

India focus on reverse sweep short balls during practice session in kolkata
बल्लेबाजी करते समय विराट कोहली - फोटो : twitter

सबसे तेज पांच हजारी बन सकते हैं कोहली 
कप्तान विराट कोहली के पास इस सीरीज में सबसे तेज पांच हजार रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज होने का भी अवसर रहेगा। कोहली ने अब तक 60 मैचों में 4658 रन बनाए हैं और वह पांच हजार का आंकड़ा छूने से महज 342 रन दूर हैं। दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने 67 मैचों में पांच हजार रन बनाए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed