फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gurnoor Brar has been added to the North Zone squad for their Duleep Trophy semi-final against South Zone

दलीप ट्रॉफी: सेमीफाइनल से पहले उत्तर क्षेत्र का गेंदबाजी आक्रमण हुआ मजबूत, गुरनूर बरार टीम में हुए शामिल

Sat, 29 Aug 2026 04:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 29 Aug 2026 04:25 PM IST
सार

उत्तर क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र के बीच रविवार से दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। इससे पहले ही उत्तर क्षेत्र का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हुआ है। टीम में गुरनूर बरार को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Gurnoor Brar has been added to the North Zone squad for their Duleep Trophy semi-final against South Zone
गुरनूर बरार - फोटो : IANS

विस्तार

तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को रविवार से बंगलूरू में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ शुरू होने वाले दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए उत्तर क्षेत्र की टीम में शामिल किया गया है। गुरनूर श्रीलंका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। गुरनूर को उत्तर क्षेत्र की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना है। भारतीय टीम मैनेजमेंट अगले दौरों से पूर्व उन्हें लाल गेंद प्रारूप में ज्यादा से ज्यादा मौके देना चाहता है।   
विज्ञापन

पिछली दो टेस्ट टीम का रहे हिस्सा 
गुरनूर भारत की पिछली दो टेस्ट टीमों का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उनका टेस्ट डेब्यू अभी बाकी है। जुलाई में वह इंडिया ए के श्रीलंका दौरे पर गए थे और दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में 145 रन देकर 10 विकेट लिए थे। गुरनूर के प्रथम श्रेणी करियर के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो वह 19 मैचों में 25.24 की औसत से 62 विकेट ले चुके हैं। 23 साल के गुरनूर ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया और भारत के हाल के इंग्लैंड दौरे पर तीनों वनडे मैच खेले। वह अब तक छह वनडे मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंटी में खेलने पर विचार कर रहे आकिब नबी
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जम्मू और कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी का चयन भी भारतीय टीम में हुआ था। हालांकि, उन्हें भी डेब्यू का मौका नहीं मिला। रिपोर्ट के मुताबिक नबी अपने वीजा पेपरवर्क के पूरा होने पर इंग्लिश काउंटी सर्किट में खेलने की सोच रहे हैं। चयनकर्ता भी चाहते हैं कि नबी तेज गेंदबाजों के लिए आसान हालात में कुछ मैच खेलें। नबी को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी मौका मिल सकता है, ऐसे में उन्हें भी ज्यादा से ज्यादा मौके देने पर टीम मैनेजमेंट विचार कर रहा है।

अगर काउंटी में खेलने का मौका नहीं मिलता है, तो नबी 22 सितंबर से पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंडिया ए के दो मैचों में से पहले मैच में खेलेंगे और फिर एक से पांच अक्तूबर तक श्रीनगर में शेष भारत के खिलाफ ईरानी कप मैच के लिए जम्मू-कश्मीर टीम में शामिल होंगे। नबी ने जम्मू-कश्मीर को 2025-26 में रणजी ट्रॉफी की ऐतिहासिक खिताबी जीत में यादगार भूमिका निभाई थी और सीजन में 60 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed