{"_id":"6a92b21b550246c8d60fd1eb","slug":"england-vs-pakistan-head-coach-sarfaraz-ahmed-furious-over-the-batsmen-s-repeated-failures-give-advice-2026-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: बल्लेबाजों के लगातार फ्लॉप शो पर भड़के मुख्य कोच सरफराज अहमद, क्या दी सलाह? जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: बल्लेबाजों के लगातार फ्लॉप शो पर भड़के मुख्य कोच सरफराज अहमद, क्या दी सलाह? जानें
Sat, 29 Aug 2026 03:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 29 Aug 2026 03:49 PM IST
सार
पाकिस्तान के मुख्य कोच सरफराज अहमद टीम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन से बेहद नाराज हैं। सरफराज ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन को चिंताजनक बताया है। उन्होंने साथ ही बल्लेबाजों को क्रीज पर अधिक समय बिताने की सलाह दी है।
विज्ञापन
सरफराज अहमद
- फोटो : PCB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के मुख्य कोच सरफराज अहमद टीम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन से खासा नाखुश हैं। सरफराज का कहना है कि पाकिस्तानी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा समय नहीं बिता पा रहे हैं और इसी कारण टीम 30 से 35 ओवरों के अंदर ही ऑलआउट हो जा रही है। लीड्स टेस्ट की पहली पारी में 171 और दूसरी में 135 रनों पर सिमटने के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाजों का हाल लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में भी बेहाल रहा। इंग्लिश तेज गेंदबाजों के सामने टीम के बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम पहली पारी में महज 110 रन बनाकर सिमट गई।
विज्ञापन
बल्लेबाजों के प्रदर्शन से चिंतित
सरफराज ने टीम के बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन को चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा, आप इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि हमारी टीम 30 या 35 ओवर में ही ऑलआउट हो रही है। जाहिर है कि हमने इस पर बात की है और बल्लेबाजों को भी पता है कि हम पिच पर अधिक समय नहीं बिता रहे हैं। हां, हालात बल्लेबाजों के लिए निश्चित रूप से मुश्किल हैं, लेकिन जो भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा समय बिताएगा और 30 से 40 गेंदें खेलेगा, उसे फायदा होगा। शुरुआती 30-40 गेंदें मुश्किल होती हैं, लेकिन अगर हम उनसे पार पा लें, तो हम बेहतर स्थिति में होंगे।

अजान अवैस को सराहा
सरफराज ने अजान अवैस की तारीफ की जो टीम की ओर से अकेले क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने 102 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से 46 रन बनाए। सरफराज ने कहा, अजान ने भी शुरुआत में दबाव को अच्छे से संभाला और बाद में कुछ बहुत अच्छे शॉट खेले। इसलिए मुझे लगता है कि पहले घंटे में, यानी पहली 40 या 50 गेंदों पर आपको अच्छी तकनीक के साथ खेलना होगा। मुझे लगता है कि अजान अवैस की तारीफ होनी चाहिए। जिस तरह से उन्होंने आर्चर के उस स्पेल का सामना किया, वह उनके और उनके करियर के लिए बहुत अच्छा है। अवैस अहम समय पर बल्लेबाजी की और बेहतरीन गेंदबाजी का सामना किया। एक बल्लेबाज के तौर पर, यह उनके लिए बहुत बड़ा बूस्ट होगा।